पंजाब में बड़ी कार्रवाई: अमृतसर पुलिस ने पकड़ा ड्रग्स और हथियारों का नेटवर्क

अमृतसर (पंजाब) बरामद हथियारों में एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, एक जिगाना 9 एमएम पिस्तौल और एक .32 बोर की पिस्तौल शामिल है। यह सभी हथियार और नशीले पदार्थ अंतरराष्ट्रीय सीमापार तस्करी के जरिये भारत लाए जा रहे थे। अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित दो संगठित ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम देते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 5.438 किलोग्राम हेरोइन, तीन अत्याधुनिक पिस्तौल, 34 कारतूस और 4,500 रुपये की ड्रग्स मनी

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अमृतसर (पंजाब)
बरामद हथियारों में एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, एक जिगाना 9 एमएम पिस्तौल और एक .32 बोर की पिस्तौल शामिल है। यह सभी हथियार और नशीले पदार्थ अंतरराष्ट्रीय सीमापार तस्करी के जरिये भारत लाए जा रहे थे। अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित दो संगठित ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम देते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 5.438 किलोग्राम हेरोइन, तीन अत्याधुनिक पिस्तौल, 34 कारतूस और 4,500 रुपये की ड्रग्स मनी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों में एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, एक जिगाना 9 एमएम पिस्तौल और एक .32 बोर की पिस्तौल शामिल है। यह सभी हथियार और नशीले पदार्थ अंतरराष्ट्रीय सीमापार तस्करी के जरिये भारत लाए जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे।

जांच एजेंसियों ने बताया कि हेरोइन और अवैध हथियारों को भारतीय क्षेत्र में पहुंचाने के बाद एक सुव्यवस्थित नेटवर्क के माध्यम से अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जाता था। इस नेटवर्क में कई स्तरों पर काम करने वाले लोग शामिल थे, जिनकी भूमिकाएं अलग-अलग तय थीं। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।  

Leave a Comment

2