तीन बच्चों की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब पुलिस ने माता-पिता को पकड़ा

पटियाला. थाना खेड़ी गंडियां के अंतर्गत मंडौली में नहर में डूबकर तीन बच्चों की मौत के मामले में उनके माता-पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जरनैल सिंह भुल्लर ने कहा कि आरोपित पिता हरप्रभजोत और मां जसविंदर कौर को गिरफ्तार किया गया है। माता-पिता पर केस दर्ज करने से पहले पुलिस ने मृतक बच्चों के मामा बलकार सिंह निवासी गांव मिराजपुर के बयानों पर डूबने वाले बच्चों के दादा स्वर्ण सिंह, दादी गुरमेल कौर निवासी गांव मौजपुर, सोहाना थाना, जिला मोहाली, बुआ अमनदीप कौर, एकमदीप कौर निवासी खरड़, मोहाली और किरनजोत कौर निवासी गांव

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पटियाला.

थाना खेड़ी गंडियां के अंतर्गत मंडौली में नहर में डूबकर तीन बच्चों की मौत के मामले में उनके माता-पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जरनैल सिंह भुल्लर ने कहा कि आरोपित पिता हरप्रभजोत और मां जसविंदर कौर को गिरफ्तार किया गया है।

माता-पिता पर केस दर्ज करने से पहले पुलिस ने मृतक बच्चों के मामा बलकार सिंह निवासी गांव मिराजपुर के बयानों पर डूबने वाले बच्चों के दादा स्वर्ण सिंह, दादी गुरमेल कौर निवासी गांव मौजपुर, सोहाना थाना, जिला मोहाली, बुआ अमनदीप कौर, एकमदीप कौर निवासी खरड़, मोहाली और किरनजोत कौर निवासी गांव गुरना खेड़ी गंडिया को नामजद किया था, लेकिन अभी इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। बलकार सिंह के अनुसार उसकी बहन जसविंदर कौर की शादी हरप्रभजोत सिंह के साथ हुई थी। जसविंदर कौर का ससुर स्वर्ण सिंह व सास गुरमेल कौर अपनी बेटियों के भड़काने पर अक्सर ही जसविंदर कौर के साथ मारपीट कर उसे परेशान करते थे।

चार महीने पहले भी मारपीट की थी, जिस वजह से दोनों पक्षों में राजीनामा भी हुआ था। बावजूद इसके जसविंदर कौर व उसके पति हरप्रभजोत सिंह को उक्त आरोपित परेशान करते थे, जिस वजह से 24 मई को सुबह नौ बजे उसकी बहन व जीजा अपने तीनों बच्चों बेटे एकमजोत (14 साल), मुस्कान (12 साल) व राजबीर कौर (आठ साल) के साथ बाइक पर गांव मंडौली पहुंचा, जहां पर सुसाइड के लिए मजबूर करने संबंधी वीडियो बनाकर अपने बच्चों के साथ पांचों ने छलांग लगा दी। जिसके बाद लोगों ने जसविंदर कौर व उसके पति को बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

2