पाक ड्रोन नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: श्रीगंगानगर बॉर्डर से 20 करोड़ की हेरोइन बरामद

श्रीगंगानगर जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की नापाक गतिविधियां लगातार जारी हैं। गुरुवार देर रात सीमा पर बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की है। मामला पाकिस्तान की ओर से भेजे गए एक ड्रोन से जुड़ा है, जो भारतीय सीमा में घुसकर हेरोइन की खेप गिराने के बाद वापस लौटने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सफल नहीं हो सका। ड्रोन श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र के गांव 15 केएनडी के पास सीमा से सटे खेत में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

श्रीगंगानगर
जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की नापाक गतिविधियां लगातार जारी हैं। गुरुवार देर रात सीमा पर बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की है। मामला पाकिस्तान की ओर से भेजे गए एक ड्रोन से जुड़ा है, जो भारतीय सीमा में घुसकर हेरोइन की खेप गिराने के बाद वापस लौटने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सफल नहीं हो सका। ड्रोन श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र के गांव 15 केएनडी के पास सीमा से सटे खेत में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर ड्रोन को कब्जे में ले लिया।

कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। अनूपगढ़ के सीओ प्रशांत कौशिक ने बताया कि ड्रोन से गिराए गए चार पैकेट बरामद किए गए हैं, जिनमें कुल चार किलोग्राम से अधिक हेरोइन पाई गई है। प्रारंभिक जांच में इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है। फिलहाल सभी पैकेट जब्त कर लिए गए हैं और पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आशंका है कि पंजाब से जुड़े ड्रग माफिया के गुर्गे इस खेप की डिलीवरी लेने के लिए इलाके में सक्रिय हो सकते हैं।

वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि ड्रोन उसी स्थान पर गिरा, जहां हेरोइन की खेप गिराई गई थी और उसे जब्त कर लिया गया है। बीएसएफ की मदद से आसपास के खेतों और संभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ड्रोन की उड़ान दिशा, रूट और तकनीकी पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

Leave a Comment

2