नई Mahindra Thar Roxx 2026 की तैयारी, दमदार इंजन के साथ मिल सकते हैं बड़े बदलाव

महिंद्रा अपनी लोकप्रिय ऑफ-रोड SUV Thar Roxx के नए 2026 मॉडल पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नया इंजन, अपडेटेड डिजाइन और बेहतर फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। लॉन्च के बाद यह Force Gurkha और Maruti Jimny जैसी SUVs को कड़ी टक्कर दे सकती है।

नई Mahindra Thar Roxx 2026 की तैयारी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 12, 2026

Mahindra Thar Roxx 2026: भारत में ऑफ रोडिंग पसंद करने वाले लोगों के बीच Mahindra Thar की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। मजबूत बॉडी, दमदार इंजन और शानदार ऑफ रोड क्षमता के कारण यह SUV युवाओं से लेकर एडवेंचर प्रेमियों तक पहली पसंद बन चुकी है। अब खबरें सामने आ रही हैं कि महिंद्रा कंपनी थार के एक नए और अपडेटेड वर्जन पर काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Mahindra Thar Roxx 2026 को नए इंजन और कुछ खास बदलावों के साथ बाजार में पेश किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि कंपनी इस नए मॉडल की टेस्टिंग भी कर रही है और आने वाले कुछ महीनों में इसे लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो ऑफ-रोड SUV सेगमेंट में मुकाबला और भी ज्यादा दिलचस्प हो सकता है।

Chrome में अब Gemini का फीचर, Google ब्राउजर करेगा यूजर की मदद खुद

डिजाइन और फीचर्स में हो सकते हैं बदलाव

जानकारी के अनुसार, Mahindra Thar Roxx के 2026 मॉडल में कंपनी कुछ जरूरी बदलाव कर सकती है। सबसे पहले इसके डिजाइन में हल्के अपडेट देखने को मिल सकते हैं ताकि यह पहले से ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक दिखाई दे। नई थार में अपडेटेड ग्रिल, नए डिजाइन के एलॉय व्हील्स और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इंटीरियर में भी नई टेक्नोलॉजी और बेहतर फीचर्स शामिल किए जाने की उम्मीद है। इससे ड्राइविंग अनुभव और ज्यादा आरामदायक और प्रीमियम बन सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इन बदलावों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

नया इंजन मिलने की संभावना

Mahindra Thar Roxx 2026 को लेकर सबसे बड़ी चर्चा इसके नए इंजन को लेकर हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो ग्राहकों को एक नया और किफायती इंजन विकल्प मिल सकता है। यह इंजन बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस का संतुलन प्रदान कर सकता है। साथ ही शहर और ऑफ-रोड दोनों तरह की ड्राइविंग के लिए यह इंजन उपयुक्त साबित हो सकता है। हालांकि इस इंजन को लेकर भी कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

POCO C85x 5G भारत में लॉन्च: बड़ी 6300mAh बैटरी और कम कीमत, खरीदने से पहले जानें फायदे-नुकसान

मौजूदा Thar Roxx में मिलते हैं ये इंजन विकल्प

मौजूदा Thar Roxx में मिलते हैं ये इंजन विकल्प
मौजूदा Thar Roxx में मिलते हैं ये इंजन विकल्प

फिलहाल भारतीय बाजार में उपलब्ध Mahindra Thar Roxx में कंपनी दो प्रमुख इंजन विकल्प देती है। इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन शामिल हैं। ये दोनों इंजन अपनी दमदार परफॉर्मेंस और ताकत के लिए जाने जाते हैं। खासतौर पर ऑफ-रोडिंग के दौरान इनकी क्षमता काफी प्रभावशाली मानी जाती है। इसके अलावा थार के तीन दरवाजों वाले मॉडल में 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन भी दिया जाता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी इंजन को नए Thar Roxx 2026 मॉडल में भी शामिल किया जा सकता है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा इंजन विकल्प मिल सकें।

संभावित कीमत कितनी हो सकती है?

अगर कीमत की बात करें तो मौजूदा Mahindra Thar Roxx की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 12.39 लाख रुपये से शुरू होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी नए वर्जन को इसी कीमत के आसपास या थोड़ा कम दाम में भी पेश कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह SUV ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है और ऑफ-रोड सेगमेंट में इसकी मांग और बढ़ सकती है।

इन SUVs से होगा मुकाबला

Mahindra Thar Roxx 2026 के लॉन्च के बाद भारतीय बाजार में इसका मुकाबला कई लोकप्रिय SUVs से देखने को मिल सकता है। खासतौर पर यह Force Gurkha 5-Door और Maruti Suzuki Jimny जैसी ऑफ-रोड गाड़ियों को सीधी टक्कर दे सकती है। इसके अलावा इसके मजबूत डिजाइन और फीचर्स के कारण कुछ ग्राहक इसे Mahindra Scorpio-N जैसे मॉडलों के विकल्प के रूप में भी देख सकते हैं। वहीं कुछ मामलों में इसकी तुलना Hyundai Creta और Tata Harrier जैसी लोकप्रिय SUVs से भी की जाती है।

WhatsApp New Feature: Zoom की तरह WhatsApp पर भी स्क्रीन शेयरिंग, ऐसे करें इस्तेमाल

कब हो सकती है लॉन्च?

जानकारी के अनुसार Mahindra Thar Roxx 2026 को अगले तीन से 6 महीनों के भीतर भारती बाजार में पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।