Monalisa First Movie: महेश्वर की मोनालिसा ने बॉलीवुड में लिया पहला कदम, फिल्म की शूटिंग पूरी

महाकुंभ में वायरल होने वाली मोनालिसा अब बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उनकी पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जानें कैसे सोशल मीडिया रील्स ने उन्हें लीड रोल दिलाया और अब वह माघ मेला में मां गंगा का आशीर्वाद लेने जाएंगी।

महेश्वर की मोनालिसा ने बॉलीवुड में लिया पहला कदम

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 4, 2026

Monalisa First Movie: मोनालिसा, जो पिछले साल महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई थीं, अब फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं। इस बार वह किसी स्टॉल पर नहीं बल्कि लीड रोल में नजर आएंगी। इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी मोनालिसा अब अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के प्रमोशन और शूटिंग के सिलसिले में माघ मेला में प्रयागराज लौटेंगी।

Rohit Shetty: फायरिंग मामले में अहम सबूत लगे हाथ, जानें बिश्नोई गैंग से क्या है कनेक्शन

वायरल रील्स से मिला फिल्मी मौका

मोनालिसा की किस्मत तब बदल गई जब महाकुंभ के दौरान उनके रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इन्हीं रील्स ने डायरेक्टर सानोज मिश्रा का ध्यान खींचा, जिन्होंने पहले ‘गांधीगिरी’ और ‘शशांक’ जैसी फिल्में बनाई हैं। सानोज ने महाकुंभ 2025 में मोनालिसा को अपनी फिल्म में लीड रोल के लिए साइन कर लिया। फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मोनालिसा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी मणिपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें हिंसा और संघर्ष के बीच एक नॉर्थ-इंडियन लड़की की लव स्टोरी दिखाई जाएगी।

लंबा और चुनौतीपूर्ण शूटिंग सफर

फिल्म की शूटिंग चार अलग-अलग शेड्यूल में पूरी की गई। पहले इटावा में शूटिंग हुई, फिर टीम मणिपुर पहुंची जहां कई रियल लोकेशन्स पर काम हुआ। इसके बाद नेपाल और अंत में देहरादून में फिल्म का शूटिंग कार्य पूरा हुआ। सभी शेड्यूल की शूटिंग के बाद अब फिल्म की टीम माघ मेला में शामिल होकर मां गंगा का आशीर्वाद लेंगी।

Mardaani 3 Box Office Day 6: बॉर्डर 2 के आगे नहीं झुकी ‘मर्दानी 3’, 6वें दिन का कलेक्शन जानिए

मोनालिसा की मेहनत और संघर्ष

मोनालिसा की मेहनत और संघर्ष
मोनालिसा की मेहनत और संघर्ष

डायरेक्टर सानोज मिश्रा के अनुसार, उन्होंने जब पहली बार मोनालिसा को महाकुंभ में देखा, तो वह सीधे-साधे और मेहनती दिखाई दीं। उनके साथ सेल्फी और रील्स बनाने वालों की भीड़ थी। मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा ने शुरुआत में सिर्फ अपना नाम साइन करना ही सीखा था। लेकिन मुंबई और इंदौर में ट्रेनिंग और मेहनत के बाद मोनालिसा ने एक्टिंग के कई गुर सीख लिए। उनकी लगन और मेहनत ने डायरेक्टर को यह भरोसा दिलाया कि वह फिल्म में लीड रोल निभा सकती हैं।

फिल्म की कहानी और नए चेहरे

फिल्म की कहानी मणिपुर में सेट है और इसमें ज्यादातर नए कलाकारों को कास्ट किया गया है। कई कलाकार नॉर्थ-ईस्ट से चुने गए हैं ताकि कहानी को और रियलिस्टिक बनाया जा सके। इस दौरान डायरेक्टर सानोज मिश्रा ने भी कई कठिन दौर का सामना किया। उन पर एक केस दर्ज हुआ और उन्हें जेल जाना पड़ा, लेकिन इस मुश्किल समय में उन्होंने कहानी लिखना जारी रखा और बाहर आने के बाद शूटिंग पूरी की।

रश्मिका बनेंगी विजय की दुल्हन! 26 फरवरी की शादी की खबरों पर आया रिएक्शन