Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि व्रत में क्या करें क्या नहीं? एक क्लिक में जानें

अगर आप पहली बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने जा रहे हैं, तो सही नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। व्रत के दौरान क्या करें और क्या न करें, यह जानकर आप श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं और व्रत को सफल बना सकते हैं।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 11, 2026

Mahashivratri 2026: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है। लेकिन महाशिवरात्रि व्रत को बेहद ही खास माना गया है, जो कि शिव साधना को समर्पित पर्व है। इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की विधिवत पूजा करते हैं और दिनभर उपवास भी रखते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत पूजा करने से महादेव की असीम कृपा बरसती है और कष्टों का निवारण हो जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन शिव साधना करने से मनोकामना पूरी हो जाती है। ऐसे में हम आपको अपने इस लेख द्वारा व्रत पूजा के नियम और जरूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।

Prayagraj Magh Mela 2026: कब है माघ मेले का अंतिम महास्नान? नोट करें तारीख

महाशिवरात्रि पर करें इन नियमों का पालन

शारीरिक और मानसिक शुद्धता जरूरी

Mahashivratri 2026
महाशिवरात्रि व्रत में क्या करें क्या नहीं?

व्रत केवल भोजन का त्याग करने का नाम नहीं हे, बल्कि मन, वचन और कर्म से शुद्ध रहने का संकल्प भी है। ऐसे में महाशिवरात्रि के पावन दिन सकारात्मक विचार रखें और अनुशासन का पालन करें।

मंत्र जाप और पूजा पाठ

महाशिवरात्रि के दिन महादेव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें साथ ही इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप करना लाभकारी होता है। महाशिवरात्रि की पूजा में शिवलिंग का जलाभिषेक करें भगवान के दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करें मान्यता है कि श्रद्धा भाव से प्रभु की आराधना करने से उनकी कृपा बरसती है और कष्टों का निवारण हो जाता है।

भूलकर भी न करें ये काम

व्रत के दौरान क्रोध, ईर्ष्या और नकारात्मक विचारों से दूरी बनाएं। इस दिन आत्मशुद्धि और सकारात्मकता बनाएं रखें। महाशिवरात्रि पर शांत और संयमित व्यवहार करें।

Mahashivratri 2026
महाशिवरात्रि व्रत में क्या करें क्या नहीं?

महाशिवरात्रि के दिन शराब, मांसाहार, जुआ और अन्य अनुचित कार्यों से पूरी तरह से दूरी बनाएं। साथ ही लहसुन और प्याज का भी इस दिन सेवन न करें।

शिव कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि की रात जागकर भगवान भोलेनाथ का ध्यान और भजन कीर्तन करना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है इस दिन सोने से बचें और भक्ति में लीन रहें।

मान्यता है कि महाशिवरात्रि का व्रत श्रद्धा, संयम और विश्वास के साथ किया जाए तो यह जीवन में आध्यात्मिक शक्ति और सकारात्मक बदलाव लेकर आता है।

र्य ग्रहण 17 फरवरी को: इन राशियों को होगा विशेष प्रभाव

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।