Mahashivratri 2026: सनातन धर्म में वैसे तो कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि को बेहद ही खास माना गया है। जो कि भोलेनाथ को समर्पित दिन है इस दिन भक्त भगवान शिव की विधिवत पूजा करते हैं और दिनभर उपवास भी रखते हैं। मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसती है।
पंचांग के अनुसार यह व्रत फाल्गुन माह के कृष्ण पख की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है और इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी दिन रविवार को पड़ रहा है। जो कि शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक है, माना जाता है कि इस पावन दिन पर विधि विधान से पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। ऐसे में हम आपको पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
Maha Shivratri 2026: कल है महाशिवरात्रि, जानें क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट

पाना है महादेव का आशीर्वाद?महाशिवरात्रि के पावन दिन पूजा के लिए कई सारी चीजों की जरूरत पड़ती हैं।
बेलपत्र – शिवजी को अर्पित करने के लिए
रक्षा सूत्र – सुरक्षा और शुभता के लिए
भांग – पारंपरिक रूप से शिवजी को अर्पित
शिव-पार्वती की प्रतिमा और शिवलिंग – मुख्य पूजन का केंद्र
नारियल – पूजा में शुभता के प्रतीक
सिंदूर – माता पार्वती के लिए
पीली सरसों – हवन और अभिषेक में उपयोग
भस्म – शिवलिंग पर अर्पित
मिट्टी के दीपक (5 या 11) – दीप प्रज्वलन के लिए
केसर, लौंग, इलायची, सुपारी – पूजा और भोग में उपयोग
माता पार्वती के लिए श्रृंगार सामग्री और वस्त्र
शिव परिवार के लिए वस्त्र
भगवान शिव के लिए वस्त्र और अंगोछा
जनेऊ – पवित्रता के लिए
पान के पत्ते और गुलाब जल – पूजा में उपयोग
भोग के लिए मिठाई और फल
हवन सामग्री – यज्ञ और अभिषेक के लिए
शिवलिंग के अभिषेक के लिए गाय का दूध
आम का पल्लव, पीला कपड़ा, अक्षत, जौ, तिल, कुमकुम, शहद, गंगाजल
इन सामग्रियों के सही प्रयोग से पूजा का महत्व बढ़ जाता है और शिवजी की कृपा प्राप्त होती है।
महाशिवरात्रि का महत्व

शिवपुराण के अनुसार, जो व्यक्ति सच्चे मन से महाशिवरात्रि का व्रत रखता है और पूजा करता है, उसे इस जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां प्राप्त होती हैं। साथ ही, जो भी बाधाएं और कठिनाइयां जीवन में मौजूद होती हैं, वह दूर हो जाती हैं।
महाशिवरात्रि का पर्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी व्यक्ति को शांति और ऊर्जा प्रदान करता है। विधिपूर्वक पूजा करने से भक्त की इच्छाएं पूरी होती हैं और उसे शिवलोक की प्राप्ति होती है।
पूजा करते समय सावधानी रखें कि हर सामग्री शुद्ध और योग्य हो। घर पर शिवलिंग स्थापित कर घर में ही पूजा की जा सकती है, लेकिन ध्यान रखें कि शिवलिंग का आकार और सामग्री शास्त्र अनुसार हो। पूजा के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना अत्यंत फलदायी माना गया है।
Aaj Ka Rashifal: शनिवार को किसको मिलेगी सुख समृद्धि और किसे रहना होगा सतर्क? देखें भविष्यफल
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









