मध्य प्रदेश पुलिस में बैंड आरक्षक के 679 पदों पर भर्ती, 8वीं-10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

भोपाल  मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पुलिस बैंड में 679 आरक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती मध्य प्रदेश पुलिस के पुलिस मुख्यालय भोपाल के अधीन आयोजित की जा रही है। इन पदों के लिए 8वीं और 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। ऐसे में उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल 

मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पुलिस बैंड में 679 आरक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती मध्य प्रदेश पुलिस के पुलिस मुख्यालय भोपाल के अधीन आयोजित की जा रही है। इन पदों के लिए 8वीं और 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। ऐसे में उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।

संगीत जानने वालों को प्राथमिकता
इस भर्ती में उन उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें संगीत वाद्य यंत्रों का ज्ञान है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य पुलिस बैंड को और अधिक मजबूत बनाना और प्रशिक्षित संगीत कलाकारों को पुलिस विभाग से जोड़ना है।

भर्ती का उद्देश्य
इस भर्ती के जरिए पुलिस विभाग अपने बैंड को पेशेवर और सक्षम बनाना चाहता है, ताकि विभिन्न कार्यक्रमों और औपचारिक अवसरों पर बेहतर प्रस्तुति दी जा सके।

युवाओं में बढ़ा उत्साह
भर्ती के प्रचार-प्रसार के तहत विभिन्न जिलों में पुलिस बैंड के जरिए विशेष प्रस्तुतियां दी जा रही हैं. इसी कड़ी में बुधवार को आगर मालवा के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया. इस पहल का मकसद युवाओं में जोश और उत्साह पैदा करना है, ताकि वे बड़ी संख्या में आवेदन करें। 

प्रदेशभर में बैंड इकाइयों की है तैनाती
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, अलग-अलग जिलों में विभिन्न बैंड इकाइयों को तैनात किया गया है. इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, रीवा और सागर की पुलिस बैंड टीमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर प्रदर्शन कर रही हैं. इन प्रस्तुतियों के लिए 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक की समयसीमा तय की गई है। 

एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताई ये वजह
आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस बैंड आमतौर पर परेड और विशेष आयोजनों में प्रदर्शन करता है, लेकिन इस बार इसे भर्ती प्रचार से जोड़ा गया है. उन्होंने बताया कि बैंड की धुनों से युवाओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है, जिससे वे इस अवसर की ओर आकर्षित होते हैं. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लें और अपने भविष्य को नई दिशा दें। 

मध्य प्रदेश पुलिस में बैंड आरक्षक के पदों पर भर्ती न केवल रोजगार का अवसर है, बल्कि देश सेवा का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है, जिसे हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। 

 

Leave a Comment

2