Lucknow News: लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मूड ब्रेकर्स रेस्टोरेंट में काम करने वाले 25 वर्षीय अंशु कश्यप ने गलत आरोपों से आहत होकर अपनी जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में साफ लिखा कि वह चोर नहीं है और उसने कोई चोरी नहीं की।
Lucknow News: प्रेम में फंसी पत्नी ने पति को फंसाया गौ-तस्करी केस में, खुला चौंकाने वाला सच
घटना का विवरण
रविवार दोपहर रेस्टोरेंट के मेन हॉल में अंशु पंखे से लटका हुआ मिला। साथी कर्मचारियों ने तुरंत कैशियर को सूचना दी और फिर पुलिस कंट्रोल रूम को खबर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। अंशु को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार में मातम
अंशु मड़ियांव के हरिओम नगर में अपने परिवार के साथ रहता था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचकर पिता सत्रोहन कश्यप बेसुध हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Lucknow News: शादी का झांसा देकर नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म, इंटर्न डॉक्टर गिरफ्तार
सुसाइड नोट का खुलासा
पुलिस को अंशु के पास से मोबाइल फोन और सुसाइड नोट मिला। नोट में उसने लिखा—
- “मैं मूड ब्रेकर्स का ईमानदार कर्मचारी हूं।”
- “मैंने चोरी नहीं की, मैं चोर नहीं हूं।”
- “500 रुपये के हिसाब में गलती छुपाने के लिए झूठ बोला, लेकिन अब मालिक की नजरों में गलत साबित हो गया।”
- “मैं बेईमानी/चोरी का धब्बा लेकर जीवित नहीं रह सकता।”
- “मेरी मां का ध्यान रखना और सबको बताना कि मैं चोर नहीं हूं।”
पुलिस की जांच
पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। साथ ही मोबाइल फोन और सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। मड़ियाव पुलिस चौकी प्रभारी नितिन तलियान ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक जांच कराई गई।
Lucknow News: पेट में औजार छोड़ टांके लगा दिए, लखनऊ पुलिस ने 13 डॉक्टर्स पर दर्ज किया केस
परिजनों और दोस्तों का बयान
परिजनों ने बताया कि अंशु सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था और बिल्कुल सामान्य था। उसके दोस्तों ने भी कहा कि वह अच्छे मिजाज का था और कभी ऐसा कदम उठाने की उम्मीद नहीं थी।










