Lucknow News: करियर के लिए डांट पर पिता के लिए इकलौता बेटा कैसे बना कसाई? रोंगटे खड़े कर देने वाला एक और खौफनाक ‘नीला ड्रम’ कांड

लखनऊ के आशियाना में करियर की डांट से नाराज बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी अक्षत ने पिता को गोली मारने के बाद शव के टुकड़े किए और उन्हें नीले ड्रम में एसिड डालकर गलाने की कोशिश की। नाबालिग बहन के सामने अंजाम दी गई इस खौफनाक वारदात ने पूरे उत्तर प्रदेश को दहला दिया है।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने सभी को सकते में डाल दिया है लखनऊ के पॉश इलाके आशियाना में एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए ऐसी तरकीब उठाई जिससे हर किसी की रुह कांप जाए।दरअसल,यह पूरा मामला पिता-पुत्र के उस रिश्ते से जुड़ा है जहां एक पिता अपने इकलौते बेटे के भविष्य को संवारने के लिए चिंतित था लेकिन पिता को यह नहीं मालूम था बेटे के भविष्य की चिंता ही उसके चिता का कारण बनेगी।

कृषि फीडरों के सोलराइजेशन से किसानों को दिन में बिजली, डिस्कॉम की वित्तीय स्थिति में सुधार की उम्मीद

बहन के सामने भाई ने की पिता की हत्या

लखनऊ के आशियाना इलाके में 49 साल के मानवेंद्र की बेरहमी से हत्या उनके इकलौते बेटे अक्षत ने की जिसके बाद शव के कई छोटे-छोटे टुकड़े किए और इन टुकड़ों को अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने भी लगाया।20 फरवरी की रात 2 बजे पिता और बेटे के बीच पढ़ाई और करियर को लेकर कहासुनी शुरु हुई इस दौरान आरोपी की 17 वर्षीय बहन भी उसी कमरे में मौजूद थी बहन के सामने बेटे ने पिता को गोली मार दी और आरोपी ने बहन को धमकाया कि,अगर उसने किसी से वारदात का जिक्र किया तो उसका भी वह यही हश्र करेगा।

नीले ड्रम में भरे बॉडी के टुकड़े

आरोपी बेटे ने बहन के सामने हत्या कर पिता के शव के टुकड़े-टुकड़े किए फिर एसिड की बोतल को नीले ड्रम में डालकर बॉडी के टुकड़ों को गलाने की कोशिश की।बताया जा रहा कि,आरोपी ने बॉडी के कुछ टुकड़ों को पारा इलाके के सदरौना में ठिकाने भी लगाया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।इस पूरी दर्दनाक वारदात का आसपास के लोगों को जरा भी भनक नहीं लगी हालांकि कई दिन हो जाने के कारण दुर्गंध आने पर पड़ोसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस की सख्ती से टूटकर कबूला जुर्म

मृतक मानवेंद्र सिंह के बहनोई एसके सिंह का इस पूरे मामले पर कहना है कि,पिता और बेटे में अक्सर करियर को लेकर झगड़ा होता रहता था लेकिन बेटे को देखकर कभी नहीं लगा वह ऐसा कर सकता है।वहीं पड़ोसी ने पूछताछ में बताया कि,21 फरवरी को बेटे ने खुद पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसने बताया कि,पिताजी गुमशुदा हैं और बहन एग्जाम देने बाहर गई थी।आरोपी से कड़ी सख्ती से सवाल जवाब करने पर पुलिस ने इस पूरी वारदात का पर्दाफाश किया शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को भी खूब घुमाने की कोशिश की लेकिन आखिरी तक आरोपी खुद अपने जवाबों में फंस गया।

हत्या कर आरोपी ने मोहल्ले में खेला क्रिकेट

पुलिस की पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि,कभी ऐसा लगा ही नहीं कि,बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है।मोहल्ले के लड़कों के साथ खेलने के दौरान भी उसके चेहरे पर कुछ शिकन नहीं थी।रिश्तेदारों ने भी पुलिस को बताया कि,जब बेटे ने पिता की हत्या की तब कमरे में उसकी नाबालिग 17 वर्षीय बहन भी मौजूद थी उसने अपने भाई को पिता की हत्या करते देखा और आपबीती भी बताई उसने बहन को डराया था आरोपी अक्षत ने कहा था अगर वह किसी से इसके बारे में बताएगी तो उसकी भी हत्या कर देगा।

छात्रा के साथ अभद्रता पर बवाल, यूपी में नस्लीय टिप्पणी से बढ़ा आक्रोश

2