LPG Gas Price Today: सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे, जानें आपके शहर का हाल

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति श्रृंखला में आए व्यवधान ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए नई चुनौतियां पैदा कर दी हैं, जिसका सीधा असर घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों पर पड़ रहा है।

LPG Gas Price Today

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 11, 2026

LPG Gas Price Today: आज 11 मार्च 2026 को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। मिडिल ईस्ट यानी पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब सीधे भारतीय रसोई तक पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों में LPG सिलेंडर के दामों में लगातार उछाल देखा गया है, जिससे आम जनता की जेब पर असर पड़ रहा है। आइए समझते हैं कि क्यों सिलेंडर महंगा हुआ है और आने वाले दिनों में क्या उम्मीद की जा सकती है।

Gold Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक सोने की कीमतों में भारी उछाल, जानें आपके शहर का हाल

LPG महंगी होने के पीछे का कारण

LPG Gas Price Today
सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे

भारत अपनी घरेलू LPG जरूरतों का लगभग 60% हिस्सा विदेशों से आयात करता है। इस आयात का 80-90% हिस्सा खाड़ी देशों जैसे कतर, सऊदी अरब, यूएई और कुवैत से आता है। इन देशों से जहाजों के माध्यम से भारत तक गैस पहुंचती है, जिनका मुख्य मार्ग स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज है। लेकिन युद्ध और बढ़ते तनाव के कारण यह मार्ग अब असुरक्षित हो गया है। जहाजों को अब लंबा और जोखिम भरा रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिससे समय और परिवहन लागत दोनों बढ़ गए हैं।

इसके अलावा युद्ध वाले क्षेत्रों से गुजरने वाले जहाजों का वॉर-रिस्क इंश्योरेंस काफी महंगा हो गया है। शिपिंग कंपनियां अब अधिक शुल्क वसूल रही हैं, जिसका सीधा असर LPG सिलेंडर की कीमतों पर पड़ रहा है। इस तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतें उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही हैं और भारतीय उपभोक्ता पर इसका असर तुरंत दिखाई दे रहा है।

शहरवार LPG सिलेंडर के दाम

हालिया बढ़ोतरी के बाद प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट्स इस प्रकार अनुमानित हैं:

दिल्ली: घरेलू ₹1,050 प्रति सिलेंडर, कमर्शियल ₹850

City
Domestic (14.2 Kg)

Commercial (19 Kg)

New Delhi

₹913.00 (+ 60.00)
₹1,884.50 (+144.00)

Kolkata

₹939.00 (+ 60.00)
₹1,988.50 (+144.00)

Mumbai

₹912.50 (+ 60.00)
₹1,836.00 (+144.00)

Chennai

₹928.50 (+ 60.00)
₹2,043.50 (+144.00)

Gurgaon

₹921.50 (+ 60.00)
₹1,901.50 (+144.00)

Noida

₹910.50 (+ 60.00)
₹1,884.50 (+144.00)

Bangalore

₹915.50 (+ 60.00)
₹1,958.00 (+144.00)

Bhubaneswar

₹939.00 (+ 60.00)
₹2,029.00 (+144.00)

Hyderabad

₹965.00 (+ 60.00)
₹2,105.50 (+144.00)

Jaipur

₹916.50 (+ 60.00)
₹1,913.00 (+144.00)

Lucknow

₹950.50 (+ 60.00)
₹2,007.00 (+144.00)

Patna

₹1,002.50 (+ 60.00)
₹2,133.50 (+144.00)

Thiruvananthapuram

₹922.00 (+ 60.00)
₹1,912.00 (+144.00)

क्या LPG के दाम आगे और बढ़ सकते हैं?

LPG Gas Price Today
सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले हफ्ते महत्वपूर्ण होंगे। अगर मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ता है और समुद्री मार्ग पूरी तरह बाधित होते हैं, तो सप्लाई चेन पर दबाव और बढ़ेगा। इसका सीधा असर घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमतों पर पड़ेगा।

हालांकि, भारत सरकार वैकल्पिक स्रोतों से गैस की सप्लाई बढ़ाने की कोशिश कर रही है। अमेरिका, रूस और अन्य देशों से आयात बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं पर अधिक बोझ न पड़े। सरकार और ऊर्जा कंपनियों की यह रणनीति आने वाले समय में रसोई गैस की कीमतों को स्थिर रखने में मदद कर सकती है।

उपभोक्ताओं के लिए सुझाव

अगर संभव हो तो घरेलू सिलेंडर का स्टॉक समय पर भरवाएं।

कमर्शियल उपयोग के लिए सप्लाई और कीमतों पर नजर रखें।

अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और सरकार की घोषणाओं पर ध्यान दें।

वैकल्पिक ऊर्जा विकल्प जैसे LPG कनैक्शन के अलावा इंडक्शन स्टोव या बिजली के गैस स्टोव का उपयोग भी विचार कर सकते हैं।

बड़े घोटाले पर कार्रवाई: चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड में IDFC फर्स्ट बैंक ने 645 करोड़ का क्लेम सेटल किया