Parliament Budget Session: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण में उस वक्त हंगामा हो गया, जब राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया रख दी। हालांकि ये किताब अभी तक प्रकासित भी नही हुई है। बता दें कि, किताब को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए राहुत गांधी ने चीन की सीमा पर घुसपैठ के मुद्दे पर भी सवाल उठाए।
खुशखबरी मिलते ही PM मोदी ने साझा किया श्लोक, आत्मविश्वास को बताया सफलता की कुंजी
अनपब्लिश्ड किताब का हवाला
राहुल गांधी ने संसद में कहा कि नरवणे की किताब में प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चरित्र पर टिप्पणियाँ हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार देश की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। हालांकि, लोकसभा की कार्यवाही में इस बयान के कुछ हिस्सों को हटाया गया। राहुल ने जो शब्द इस्तेमाल किए थे, उन्हें रिकॉर्ड से निकाल दिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो किताब अभी तक प्रकाशित नहीं हुई, उसका हवाला देना उचित नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किताब आई ही नहीं है, तो उसमें क्या लिखा है, यह कैसे पता चल सकता है।
संसद में हंगामे की संभावना
संसदीय सूत्रों के मुताबिक, आज भी लोकसभा में तनावपूर्ण माहौल बने रहने की संभावना है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्षी नेता देश की सुरक्षा, चीन की सीमा और अन्य रणनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं। इसी वजह से राजनीतिक गलियारों में यह माना जा रहा है कि आज भी संसद में जोरदार हंगामा देखने को मिल सकता है।
फीस कानून पर बड़ा अपडेट! सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया स्पष्टीकरण, अगले सत्र में नहीं होगा लागू
राहुल गांधी का जोर देश की सुरक्षा पर
राहुल गांधी ने सदन में कहा कि देश की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री इस पर चुप क्यों हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को नरवणे की बातों की जानकारी थी, लेकिन सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। राहुल ने कहा कि विपक्ष और जनता को इस गंभीर मुद्दे पर स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल सियासी बयानबाजी नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा पर गहन चर्चा होना चाहिए।
हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित
सदन में राहुल गांधी के बयान और उसके बाद उठे विवाद के चलते कार्यवाही को अगले दिन यानी मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा के रिकॉर्ड से विवादित हिस्सों को हटाने का कदम उठाया गया, लेकिन राजनीतिक चर्चा और हंगामा जारी है।
व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने और नए मौके तलाशने कनाडा का ट्रेड मिशन भारत आएगा










