LinkedIn Update: प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn ने अपने फीड को और अधिक प्रासंगिक और उपयोगी बनाने के लिए कई नए अपडेट्स की घोषणा की है। इन बदलावों में AI आधारित फीड रैंकिंग, ऑटोमेटेड कमेंट्स पर सख्ती और केवल एंगेजमेंट बढ़ाने वाले पोस्ट की पहुंच को सीमित करना शामिल है। कंपनी का उद्देश्य यह है कि यूजर्स को वास्तविक और भरोसेमंद सामग्री देखने को मिले, जिससे प्लेटफॉर्म पर बातचीत अधिक सार्थक और पेशेवर बने।
नई Mahindra Thar Roxx 2026 की तैयारी, दमदार इंजन के साथ मिल सकते हैं बड़े बदलाव
AI आधारित फीड रैंकिंग
LinkedIn ने अपने फीड के लिए नया AI आधारित रैंकिंग सिस्टम पेश किया है। इस सिस्टम में जनरेटिव AI मॉडल और बड़े भाषा मॉडल (LLMs) का इस्तेमाल किया जा रहा है। AI यह समझेगा कि किसी पोस्ट का विषय क्या है और यूजर किस प्रकार की सामग्री में रुचि रखते हैं। सिस्टम यह निर्णय लेने के लिए कई संकेतों का विश्लेषण करेगा। इसमें यूजर की प्रोफाइल में दी गई जानकारी जैसे उद्योग, अनुभव, स्किल्स और लोकेशन शामिल हैं। इसके अलावा यह देखा जाएगा कि यूजर किन पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हैं और किन्हें नजरअंदाज करते हैं। समय के साथ AI यूजर की बदलती रुचियों के अनुसार फीड को स्वतः अनुकूलित करेगा।
Moltbook: मेटा ने खरीदी AI-प्लेटफॉर्म, इंसानों की एंट्री सिर्फ देखने तक सीमित
ऑटोमेटेड कमेंट्स पर कड़ी कार्रवाई

LinkedIn ने प्लेटफॉर्म पर फर्जी एंगेजमेंट रोकने के लिए कदम उठाए हैं। अब उन टूल्स और एक्सटेंशन्स के खिलाफ सख्ती की जाएगी जो अपने आप कमेंट करके पोस्ट की लोकप्रियता बढ़ाते हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ये टूल्स LinkedIn के नियमों के खिलाफ हैं। सिस्टम को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह ऑटोमेटेड कमेंट्स को पहचान सके और उन्हें सीमित करे, जिससे वास्तविक और विश्वसनीय बातचीत बनी रहे।
केवल एंगेजमेंट बढ़ाने वाले पोस्ट की पहुंच कम होगी
LinkedIn अब उन पोस्ट की प्राथमिकता को कम करेगा जिनका उद्देश्य केवल लाइक, कमेंट या शेयर बढ़ाना होता है। उदाहरण के लिए, पोस्ट जिनमें यूजर से केवल “Yes लिखें” या “शेयर करें” जैसी प्रतिक्रियाओं की अपेक्षा की जाती है, उनकी पहुंच घटाई जाएगी। इसके अलावा बार-बार एक जैसे विचार या केवल मनोरंजन के लिए पोस्ट किए गए कंटेंट को भी कम दिखाया जाएगा। प्राथमिकता उन पोस्ट को दी जाएगी जो उद्योग से संबंधित जानकारी, पेशेवर सलाह या कार्यस्थल पर उपयोगी चर्चाओं पर आधारित हों।
Chrome में अब Gemini का फीचर, Google ब्राउजर करेगा यूजर की मदद खुद
नए यूजर्स के लिए बेहतर अनुभव
नए यूजर्स के लिए LinkedIn ने Interest Picker फीचर शुरू किया है। आमतौर पर फीड को कस्टमाइज करने के लिए प्लेटफॉर्म यूजर की पिछली गतिविधियों और प्रोफाइल डेटा का इस्तेमाल करता है। नए यूजर्स के पास शुरुआत में पर्याप्त डेटा नहीं होता। Interest Picker के जरिए नए यूजर्स अपनी पसंद के विषय चुन सकते हैं, जैसे लीडरशिप, जॉब सर्च स्किल्स, करियर ग्रोथ आदि। यह फीचर नए यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर अधिक प्रासंगिक सामग्री देखने में मदद करेगा और उनकी शुरुआती अनुभव को बेहतर बनाएगा।










