Lifetime Achievement Award: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को हाल रही में मुंबई में आयोजित चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह क्षण जितना गौरवशाली था, उतना ही भावुक भी, क्योंकि पिछले साल दुनिया को अलविदा कह गए धर्मेंद्र को उनके फैंस आज भी भूल नहीं पाएं हैं। उनकी अनुपस्थिति में उनके बेटे बॉबी देओल यह सम्मान लेने वाले मंच पर पहुंचे।
Ramayana Movie: रणबीर कपूर का डबल रोल सच या झूठ? Ram और Parshuram की भूमिका में आएंगे नजर
मंच पर भावुक हुए बॉबी देओल
अवॉर्ड लेते समय बॉबी देओल अपनी भावनाओ पर काबू नहीं रख सके। भारी मन और नम आंखों के साथ उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उन्हें अपने पिता का इतना बड़ा सम्मान इस तरीते उनके बिना लेना पड़ेगा। बॉबी ने कहा कि, मैने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन यहां इस हालत में खड़ा रहूंगा। पापा यहां नहीं आ सके, इसलिए मैं उनका यह अवॉर्ड अपने साथ घर लेकर जा रहा हूँ।” उनकी इस बात ने समारोह में मौजूद हर व्यक्ति की आँखें नम कर दीं।
दिग्गजों ने दी ‘गरम-धरम’ को श्रद्धांजलि

धर्मेंद्र के सिनेमाई योगदान को याद करते हुए यह विशेष सम्मान प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर, निर्देशक रमेश सिप्पी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों प्रदान किया गया। अवॉर्ड से पहले धर्मेंद्र के फिल्मी सफर के सबसे यादगार पलों का एक वीडियो (मोंटाज) दिखाया गया। इस वीडियो को अमिताभ बच्चन के शक्तिशाली वॉइसओवर ने और भी खास बना दिया, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र की लिखी कुछ भावुक कविताएं सुनाईं।
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, 17 दिनों में पार किया 1500 करोड़ का आंकड़ा
सोशल मीडिया और सादगी का जिक्र
बॉबी ने अपने संबोधन में धर्मेंद्र के अंतिम वर्षों के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके पिता अपने काम के अलावा सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम रील्स के जरिए भी लोगों से जुड़ाव महसूस करते थे। उन्होंने कहा, “पापा हमेशा चाहते थे कि लोग खुश रहें। उनका मानना था कि भगवान ने हमें एक विशेष उपहार दिया है और अगर हम खुद पर विश्वास करें, तो कुछ भी हासिल कर सकते हैं।”
विरासत में मिला लोगों का अटूट प्यार
बॉबी ने स्वीकार किया कि आज वे और उनके भाई सनी देओल जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके पिता की मेहनत और व्यवहार का बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा, “आज मैं जहाँ भी जाता हूँ, मुझे जो प्यार मिलता है वह मेरे पिता की कमाई है। उन्होंने लोगों के दिलों में हमारे लिए जगह बनाई है।”
एक युग का अंत: धर्मेंद्र का जाना
ज्ञात हो कि ‘बॉलीवुड के ही-मैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर, 2025 को 89 वर्ष की आयु में हुआ था। उनके जाने से फिल्म जगत में एक ऐसा शून्य पैदा हुआ है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। स्क्रीन अवॉर्ड्स का यह सम्मान न केवल उनकी अभिनय क्षमता का प्रमाण है, बल्कि उस असीम प्रेम का भी प्रतीक है जो उन्होंने दर्शकों से कमाया।










