बिहार में 500 और 100 रुपये के नकली नोटों की बड़ी खेप का खुलासा, नेपाल कनेक्शन आया सामने

 मुजफ्फरपुर  नेपाल से भारी मात्रा में ओएसएस सीरीज के 500 रुपये के नकली नोट बिहार में लाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) उत्तर बिहार के बाजारों में इस सीरीज के नोटों की तलाश कर रही है। साथ ही, बड़े पैमाने पर 6एफके सीरीज के 100 रुपये के नकली नोट भी नेपाल से इस पार लाए गए हैं। जब्त हुए जाली नोट उच्च गुणवत्ता के होने के कारण इनकी छपाई पाकिस्तान में होने की आशंका है। इनकी खपत चरस से घंधे में किया जा रहा है। एनआईए की जांच में सामने आया है कि मधुबनी की नकली नोट तस्कर

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 मुजफ्फरपुर
 नेपाल से भारी मात्रा में ओएसएस सीरीज के 500 रुपये के नकली नोट बिहार में लाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) उत्तर बिहार के बाजारों में इस सीरीज के नोटों की तलाश कर रही है। साथ ही, बड़े पैमाने पर 6एफके सीरीज के 100 रुपये के नकली नोट भी नेपाल से इस पार लाए गए हैं। जब्त हुए जाली नोट उच्च गुणवत्ता के होने के कारण इनकी छपाई पाकिस्तान में होने की आशंका है। इनकी खपत चरस से घंधे में किया जा रहा है।

एनआईए की जांच में सामने आया है कि मधुबनी की नकली नोट तस्कर हीरा महासेठ उर्फ चाची के नेटवर्क के तस्कर ये नकली नोट लाए हैं। मधुबनी के साथ दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर तक इन दोनों सीरीज के नोटों की तलाश की जा रही है। हीरा उर्फ चाची के पति भरत महासेठ और उसके रिश्तेदार शिव कुमार उर्फ मेहमान को एसएसबी और बिहार एसटीएफ ने बीते दो अगस्त को नकली नोट की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। अब इस केस की जांच एनआईए कर रही है।

ओएसएस सीरीज के 500 रुपये के 57 नकली नोट जब्त हुए थे
भरत और शिव के पास से ओएसएस सीरीज के 500 रुपये के 57 नकली नोट जब्त किए गए थे। ये सभी नकली नोट उच्च गुणवत्ता के थे। इसके अलावा, इनके पास से 100 रुपये के 6एफके सीरीज के 110 नकली नोट जब्त किए गए थे। पूछताछ में सामने आया है कि इन दोनों सीरीज के नकली नोट बड़े पैमाने पर नेपाल के तस्करों ने उत्तर बिहार के जिलों में खपाई है। ये सामान्य तौर पर अन्य नकली नोट से बेहतर हैं। इनकी पहचान कर पाना मुश्किल है। एनआईए ने बीते 15 सितंबर को इस नेटवर्क के खिलाफ मधुबनी में छापेमारी की थी। नेपाल बॉर्डर के रास्ते लाई गई नकली नोट खुदरा बाजारों में खपाए जाने की आशंका है। एजेंसी को इस नेटवर्क के देश के अन्य राज्यों में भी फैले होने का संदेह है। पुलिस ने लोगों से ओएसएस सीरीज के 500 या 6एफके सीरीज के 100 के नोट आने पर तुरंत इसकी सूचना देने की अपील की है।

चरस के धंधे में खपाए जा रहे नकली नोट
नेपाल के नकली नोट तस्कर अब इसका इस्तेमाल चरस के धंधे में भी कर रहे हैं। अधिकांश नकली नोट तस्कर अब बड़े पैमाने पर चरस की खेप भी नेपाल से उत्तर बिहार में ला रहे हैं। हीरा उर्फ चाची भी नकली नोट के साथ मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क को चला रही है।

2