कृति सेनन का रक्षाबंधन एड बना विवाद, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- ‘भाई के सामने…’

मुंबई  बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा कृति सेनन इस समय इंटरनेट का ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई हैं. कृति को उनके नए रक्षाबंधन एड पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज पहनकर राखी बांधने पर लोग एक्ट्रेस पर भड़क रहे हैं. लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र सेलिब्रेशन में कृति का लुक भारतीय संस्कृति के साथ खिलवाड़ है।  कृति ने आखिर क्या पहन लिया? दरअसल, कृति सेनन एक जूलरी एड में इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहनकर राखी बांधती हुई नजर आईं. कृति ने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज को श्रग और ड्रैप स्कर्ट के साथ टीम-अप किया. रक्षाबंधन पर बेस्ड इस

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई 

बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा कृति सेनन इस समय इंटरनेट का ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई हैं. कृति को उनके नए रक्षाबंधन एड पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज पहनकर राखी बांधने पर लोग एक्ट्रेस पर भड़क रहे हैं. लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र सेलिब्रेशन में कृति का लुक भारतीय संस्कृति के साथ खिलवाड़ है। 

कृति ने आखिर क्या पहन लिया?
दरअसल, कृति सेनन एक जूलरी एड में इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहनकर राखी बांधती हुई नजर आईं. कृति ने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज को श्रग और ड्रैप स्कर्ट के साथ टीम-अप किया. रक्षाबंधन पर बेस्ड इस एड में कृति का इंडोवेस्टर आउटफिट लोगों को पसंद नहीं आ रहा है. लोग उनके आउटफिट को ट्रेडिशन और संस्कृति के खिलाफ बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन के लिए कृति का ये आउटफिट सही नहीं है. उनकी ब्रालेट ब्रा जैसी लग रही है. ऐसे में लोग एक्ट्रेस पर भड़क रहे हैं। 

इसके अलावा कृति एड में अपने ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधती तो नजर आईं, लेकिन उनके हाथ में पूजा की थाली नहीं दिखी. एक्ट्रेस ने ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधने से पहले तिलक भी नहीं लगाया. रक्षाबंधन सेलिब्रेशन में पूजा की थाली और तिलक जैसी अहम चीजें मिसिंग होने पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। 

यूजर्स का कृति पर फूटा गुस्सा
एक यूजर ने कृति के लुक पर सवाल उठाते हुए लिखा- ब्रा पहनी है. बिल्कुल शर्म नहीं है.  तमीज के कपड़े पहनने चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा- कृति को नॉर्मल कपड़े पहनना पसंद नहीं है. वो सिर्फ बिकिनी में ही कंफर्टेबल फील करती हैं. वहीं, कुछ ने पूछा कि पूजा की थाली कहां है, तिलक कहां हैं?  राखी बांधने का ये कौन सा तरीका है?

हालांकि, एक्ट्रेस के फैंस उनके सपोर्ट में आगे आ रहे हैं. फैंस का कहना है कि कृति के कपड़े रिवीलिंग नहीं हैं. फैंस का ये भी कहना है कि कृति को जज करने से पहले लोगों को अपनी सोच बड़ी करने की जरूरत है. वैसे कृति के लुक के बारे में आपकी क्या राय है?

2