Kolkata Airport Bomb Threat: कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप! शिलांग जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, टॉयलेट में मिला संदिग्ध नोट

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह इंडिगो फ्लाइट 6E3074 में बम की धमकी से हड़कंप मच गया। विमान के टॉयलेट में 'बम' लिखा नोट मिलने के बाद यात्रियों को तुरंत सुरक्षित उतारा गया। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर गहन जांच शुरू कर दी है।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 14, 2026

Kolkata Airport Bomb Threat: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल (NSCBI) एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शिलांग जाने वाली एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विमान को खाली कराया और गहन जांच शुरू कर दी।

PM Modi Assam Visit: असम में चुनावी शंखनाद! PM मोदी का गुवाहाटी दौरा और 5,450 करोड़ की सौगात

बोर्डिंग के दौरान मिला धमकी भरा पत्र

बताते चले कि, शनिवार सुबह लगभग 9:15 बजे कोलकाता से शिलांग के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E3074 में बम की अफवाह फैल गई। विमान के टेक-ऑफ की तैयारी चल रही थी और यात्री बोर्डिंग कर रहे थे, तभी क्रू मेंबर्स को टॉयलेट कंपार्टमेंट के भीतर एक हाथ से लिखा हुआ कागज मिला। इस नोट में विमान के अंदर बम होने का दावा किया गया था। एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार, सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को तुरंत रनवे से हटाकर आइसोलेशन बे (Isolation Bay) में ले जाया गया।

यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया

आपको बता दे कि, धमकी भरा नोट मिलने के तुरंत बाद, पायलट और क्रू ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी यात्रियों को विमान से नीचे उतार लिया। NSCBI के डायरेक्टर ने पुष्टि की है कि स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए सिक्योरिटी चेक (Security Check) और तलाशी अभियान शुरू किया गया है। एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता विमान के हर हिस्से की बारीकी से जांच कर रहे हैं। फिलहाल यात्रियों को टर्मिनल पर सुरक्षित रखा गया है और आगे की जांच पूरी होने तक फ्लाइट के प्रस्थान पर रोक लगा दी गई है।

पूर्व में भी मिली थी टॉयलेट में धमकी

हवाई जहाजों में बम की धमकी का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले महीने, 23 जनवरी को दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2608 के साथ भी ऐसी ही घटना हुई थी। उस समय भी विमान के टॉयलेट में एक हाथ से लिखा नोट मिला था। पुणे एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद उसे बे नंबर 3 पर पार्क किया गया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत एप्रन कंट्रोल को अलर्ट जारी किया था।

बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी (BTAC) की सक्रियता और सुरक्षा प्रोटोकॉल

पुणे की घटना में एयरक्राफ्ट को आइसोलेशन बे में ले जाकर बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी (BTAC) की बैठक बुलाई गई थी। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) ने पूरे विमान की तलाशी ली थी, हालांकि उस समय कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। कोलकाता की वर्तमान घटना में भी इसी तरह के कड़े सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि हवाई यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए किसी भी इनपुट को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

आरिफ मसूद ने जताई आपत्ति, कहा—हर नागरिक को अपने धर्म का पालन और प्रचार करने की आज़ादी