टॉक्सिक में यश के साथ कियारा की जोड़ी, डायरेक्टर ने बताया क्यों किया गया चुनाव

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका नया लुक वायरल हुआ है. कियारा अपनी बेटी सरायाह मल्होत्रा की मां बनने के बाद, एक बार फिर छा गई हैं. एक्ट्रेस जल्द 'टॉक्सिक' से भी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं, जिसमें वो 'केजीएफ' वाले यश संग रोमांस करेंगी।  कियारा ने पहली बार एक कन्नड़ फिल्म में काम किया है, जो इंग्लिश में भी साथ शूट हुई है. ये एक पैन-इंडिया फिल्म है जो देशभर में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी. कियारा को भी इस फिल्म

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका नया लुक वायरल हुआ है. कियारा अपनी बेटी सरायाह मल्होत्रा की मां बनने के बाद, एक बार फिर छा गई हैं. एक्ट्रेस जल्द 'टॉक्सिक' से भी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं, जिसमें वो 'केजीएफ' वाले यश संग रोमांस करेंगी। 

कियारा ने पहली बार एक कन्नड़ फिल्म में काम किया है, जो इंग्लिश में भी साथ शूट हुई है. ये एक पैन-इंडिया फिल्म है जो देशभर में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी. कियारा को भी इस फिल्म से काफी फायदा मिलने वाला है. हाल ही में 'टॉक्सिक' की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने अपनी फिल्म में एक्ट्रेस को कास्ट करने पर बात की। 

कियारा में क्या है खासियत?

गीतू मोहनदास ने गलाटा प्लस को बताया कि कियारा उनकी फिल्म के लिए पहली और आखिरी पसंद थीं. उन्हें एक्ट्रेस की स्क्रीन प्रेजेंस काफी लुभाती है. कियारा बड़े पर्दे पर उन्हें एक इंसान का एहसास दिलाती हैं. गीतू का कहना है, 'कियारा ने जो किरदार निभाया है नादिया, वो एक साथ नाजुक और बहुत ताकतवर दोनों का एहसास लेकर चलती है. इसलिए शुरू से ही वो मेरी पहली और आखिरी पसंद थीं. उनकी जो स्क्रीन प्रेजेंस है, वो मुझे बहुत इंसानी और सच्ची लगती है. कभी-कभी सिनेमा लॉजिक से नहीं, बल्कि बस एक फीलिंग से शुरू होता है. और कियारा को कास्ट करना ठीक वैसी ही फीलिंग थी। 

गीतू ने आगे कियारा के डेडिकेशन को भी सराहा. उनका कहना है कि एक्ट्रेस अपने किरदार में काफी पहले ढल जाती थीं, जो तारीफ के काबिल बात है. डायरेक्टर ने कहा, 'उनकी मेहनत सिर्फ दिखावा नहीं होती थी. वो शांत, डिसिप्लिन और दिल से सच्ची हैं. वो सिर्फ डायरेक्शन को नहीं सुनती थीं, बल्कि किरदार के इमोशन्स को बनाने में खुद भी साथ देती थीं. कैमरा शुरू होने से बहुत पहले ही वो उस किरदार के साथ अपने मन में रह चुकी होती हैं. लेकिन जो चीज उन्हें सबसे अलग बनाती है, वो है उनकी सीखने की चाह. उसकी वजह से फिल्म बनाना एक तरफा डायरेक्शन नहीं, बल्कि दोनों तरफ की बातचीत जैसा हो जाता है। 

फिल्म 'टॉक्सिक' में कियारा के अलावा हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेज भी शामिल हैं. ये फिल्म 4 जून 2026 को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। 

Leave a Comment

2