Mallikarjun Kharge Controversy: ‘जो कह दिया, मुंह से निकल गया’, खरगे के बयान पर सपा सांसद की प्रतिक्रिया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज है। अब समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि खरगे ने किस लहजे में बात कही। उन्होंने साफ कहा, “हम तो समाजवादी पार्टी में हैं।” पटना के कार्यक्रम में भी हंगामा हुआ था।

Mallikarjun Kharge Controversy

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 26, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Mallikarjun Kharge Controversy: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासत जारी है। अब इस मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि खरगे ने किस लहजे में बात कही, लेकिन वह समाजवादी पार्टी में हैं और इस मामले में उनकी तरफ से कोई सफाई नहीं है।

खरगे के विवादित बयान पर आरके चौधरी ने क्या कहा?

खरगे के विवादित बयान पर आरके चौधरी ने क्या कहा?

बताते चले कि, समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी से जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने खरगे से इस बारे में बात नहीं की है। इसलिए वह यह नहीं बता सकते कि उन्होंने किस लहजे में अपनी बात कही थी।आरके चौधरी ने कहा कि खरगे एक बड़े नेता हैं। उनके मुंह से जो बात निकल गई, वह निकल गई। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में उनकी तरफ से कोई सफाई नहीं है। साथ ही उन्होंने अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “हम तो समाजवादी पार्टी में हैं।”

उनके इस बयान के बाद खरगे की टिप्पणी को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चा में सपा सांसद की प्रतिक्रिया भी जुड़ गई है। हालांकि, आरके चौधरी ने अपने बयान में खरगे की टिप्पणी का खुलकर समर्थन या विरोध नहीं किया।

पटना में किस बात पर हुआ था खरगे के भाषण के दौरान हंगामा?

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, यह पूरा मामला बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है। रविवार को बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए थे।कार्यक्रम के दौरान खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता बताने वाले एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी की। बताया गया कि युवक खरगे को समझाने की कोशिश कर रहा था कि इस तरह की राजनीतिक लड़ाई से प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता से हटाना आसान नहीं होगा।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

इसी बातचीत के दौरान खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर दिया। इसके बाद कार्यक्रम में हंगामे की स्थिति बन गई। खबरों के मुताबिक, वहां मौजूद कुछ लोगों ने युवक के साथ हाथापाई भी की। बताया जा रहा है कि युवक छपरा का रहने वाला है।

PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी से बढ़ा राजनीतिक विवाद

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा की ओर से भी विरोध जताया गया है। इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष के बयान और कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।इसी बीच समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी की टिप्पणी भी सामने आई है। उन्होंने पूरे मामले पर कोई विस्तृत राजनीतिक टिप्पणी करने के बजाय इतना कहा कि उन्हें खरगे के बयान का लहजा नहीं पता और वह इस मामले में कोई सफाई नहीं देना चाहते।

EVM और SIR पर भी खरगे ने उठाए सवाल

पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने केवल राजनीतिक टिप्पणी ही नहीं की, बल्कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कई मुद्दे भी उठाए। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर और भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पर अपनी बात रखी। खरगे ने मांग की कि देश में सभी चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए जाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग भी की। उन्होंने पिछले दो वर्षों में हुए विधानसभा चुनावों को रद्द करने की मांग उठाई।

EVM और SIR पर भी खरगे ने उठाए सवाल

कुल मिलाकर, पटना के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर खरगे की टिप्पणी अब राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गई है। इस मामले पर अलग-अलग दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जबकि आरके चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया में समाजवादी पार्टी से जुड़े होने की बात कहते हुए मामले पर सफाई देने से दूरी बनाए रखी।