Karnataka Politics: कर्नाटक राजनीति में दिखी गर्मजोशी, डीके शिवकुमार ने छुए सिद्धारमैया के पैर

कर्नाटक की राजनीति में नया संकेत देखने को मिला। ब्रेकफास्ट मीटिंग में पहुंचे उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और सिद्धारमैया ने उन्हें गले से लगा लिया।

Karnataka Politics

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Karnataka Politics: कर्नाटक की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बेंगलुरु में हुई एक हाई-प्रोफाइल ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ के बाद राज्य में पिछले काफी समय से जारी राजनीतिक गतिरोध और खींचतान खत्म होने के साफ संकेत मिल गए हैं। उपमुख्यमंत्री और केपीसीसी (KPCC) अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने उन्हें गर्मजोशी से गले लगा लिया। इस एक भावुक और रणनीतिक तस्वीर ने साफ कर दिया है कि कर्नाटक कांग्रेस के भीतर सत्ता के हस्तांतरण (Power Transfer) की स्क्रिप्ट पर अंतिम मुहर लग चुकी है।

EPFO का बड़ा बदलाव! अब ATM से निकाल पाएंगे PF का पैसा, जानिए कब और कैसे मिलेगा फायदा

संदेश बिल्कुल साफ

मुख्यमंत्री निवास ‘कावेरी’ से आ रही तस्वीरें और सियासी हलचल इस बात की गवाही दे रही हैं कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बड़े बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। आलाकमान के फॉर्मूले के तहत अब सिद्धारमैया भी इस बदलाव के लिए मानसिक रूप से तैयार नजर आ रहे हैं।

सार्वजनिक तौर पर कभी भी सिद्धारमैया के पैर न छूने वाले डीके शिवकुमार का यह कदम यह दिखाता है कि दोनों कद्दावर नेताओं के बीच ‘डील’ फाइनल हो चुकी है और शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने का ‘ग्रीन सिग्नल’ मिल चुका है।

मुख्यमंत्री आवास ‘कावेरी’ पर मंत्रियों का जमावड़ा

बदलाव की इस सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के सरकारी आवास पर मंत्रियों और सीनियर विधायकों का जुटना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने खुद सभी मंत्रियों को सुबह के नाश्ते (Breakfast) पर आमंत्रित किया था। संतोष लाड, बी. सुरेश, एम.बी. पाटिल और रामलिंगा रेड्डी जैसे सरकार के वरिष्ठ और कद्दावर मंत्री सीधे सीएम हाउस पहुंचे हैं। बेंगलुरु पहुंचते ही डीके शिवकुमार भी सीधे इस बैठक का हिस्सा बनने पहुंचे, जहां पैर छूने की इस घटना ने पूरी कैबिनेट के सामने सत्ता परिवर्तन का सीधा और स्पष्ट संदेश दे दिया।

बेंगलुरु की सड़कों पर शिवकुमार के पोस्टर

इस सियासी घटनाक्रम के बाद डीके शिवकुमार के खेमे और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच बेंगलुरु के प्रमुख मेखरी सर्कल (Mekhri Circle) पर कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार के बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं।

शिवकुमार के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु सहित राज्य के अन्य हिस्सों में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना और एक-दूसरे को मिठाई बांटना भी शुरू कर दिया है। मंत्रियों की इस आपात बैठक और जश्न के माहौल को देखकर यह तय माना जा रहा है कि कर्नाटक कांग्रेस में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री वाले कथित फॉर्मूले को अमलीजामा पहनाने का वक्त आ गया है।

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा केस में बड़ा फैसला, सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका रद्द

2