Karnataka News: जेलर और वार्डर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और परीक्षा तारीख

कर्नाटक जेल विभाग में जेलर, वार्डर समेत 869 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन शुरू हो चुके हैं और अक्टूबर में प्रक्रिया पूरी होगी। लेकिन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों के लिए योग्यता, उम्र सीमा, कन्नड़ भाषा परीक्षा, शुल्क और नवंबर में होने वाली लिखित परीक्षा से जुड़े कई जरूरी नियम जानना बेहद जरूरी है।

जेलर और वार्डर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 21, 2026

Karnataka News: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA), बेंगलुरु ने कर्नाटक कारागार एवं सुधार सेवा विभाग में भर्ती के लिए 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए जेलर, वार्डर, वार्डर सह नर्सिंग और द्वितीय श्रेणी शिक्षक यानी प्रशिक्षक ग्रेड-II के कुल 869 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Karnataka News: कर्नाटक में तुलु को मिला आधिकारिक दर्जा, 70 साल पुरानी मांग पर

15 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

कर्नाटक जेल विभाग भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से जांच लें।

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 21 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। लिखित परीक्षा में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सफल रहने वाले उम्मीदवारों को आगे शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और सहनशक्ति परीक्षण से गुजरना होगा।

अलग-अलग पदों के लिए क्या योग्यता जरूरी?

अलग-अलग पदों के लिए क्या योग्यता जरूरी?
अलग-अलग पदों के लिए क्या योग्यता जरूरी?

जेलर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अथवा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, अपराधशास्त्र और सुधारात्मक प्रशासन जैसे विषयों से संबंधित डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है। वार्डर पद के लिए एसएसएलसी या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है।

द्वितीय श्रेणी शिक्षक/प्रशिक्षक ग्रेड-II के लिए भी एसएसएलसी या समकक्ष योग्यता जरूरी है। इसके साथ मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, बढ़ईगीरी, सिलाई, वस्त्र, बुनाई या कालीन निर्माण जैसे संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा या प्रमाण पत्र होना चाहिए। वहीं, वार्डर सह नर्सिंग पद के लिए एसएसएलसी या समकक्ष परीक्षा के साथ प्राथमिक चिकित्सा का प्रमाण पत्र आवश्यक है।

कन्नड़ भाषा की परीक्षा से जुड़ा नियम

जिन अभ्यर्थियों ने एसएसएलसी या समकक्ष परीक्षा में कन्नड़ को पहली या दूसरी भाषा के रूप में पढ़ा है, उन्हें अलग से कन्नड़ भाषा परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। कन्नड़ माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भी इस परीक्षा से छूट दी जाएगी। अन्य उम्मीदवारों को KEA की कन्नड़ भाषा परीक्षा पास करनी होगी। जिन अभ्यर्थियों ने एसएसएलसी में कन्नड़ को पहली भाषा के रूप में नहीं पढ़ा है, उन्हें इस परीक्षा में 150 में से कम से कम 50 अंक हासिल करने होंगे। निर्धारित परीक्षा पास नहीं करने की स्थिति में नियुक्ति अंतिम नहीं मानी जाएगी।

उम्र सीमा और आवेदन शुल्क

उम्र सीमा और आवेदन शुल्क
उम्र सीमा और आवेदन शुल्क

आवेदन की अंतिम तारीख तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी आदेश के तहत अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट का प्रावधान किया गया है।आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य योग्यता तथा 2ए, 2बी, 3ए और 3बी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये है। वहीं एससी, एसटी, श्रेणी-1, पूर्व सैनिक और तृतीय लिंग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा और जमा की गई राशि वापस नहीं की जाएगी।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

उम्मीदवार सबसे पहले KEA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद कर्नाटक जेल विभाग भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें। नए उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें। अंत में पूरे आवेदन फॉर्म की जानकारी अच्छी तरह जांचकर उसे सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन की प्रति सुरक्षित रख लें।

Karnataka Politics: डीके शिवकुमार का ट्रंप पर निशाना, ‘पहले राज्यों ने