Kal Ka Mausam: मौसम की लुका-छिपी! तपिश के साथ होगी वापसी, जानें किन राज्यों में मंडरा रहे बारिश के बादल

कल का मौसम एक बार फिर लोगों को चौंकाने वाला है क्योंकि देश के कई हिस्सों में मौसम की लुका-छिपी जारी रहेगी। कहीं बारिश का अलर्ट है तो कहीं तेज गर्मी लौटने की संभावना है। आखिर किन राज्यों में कैसा मौसम रहेगा और क्या बड़ा बदलाव आने वाला है, जानिए पूरी रिपोर्ट में

मौसम की लुका-छिपी! तपिश के साथ होगी वापसी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 10, 2026

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में आए दिन मौसम आंख मिचोली खेलते नजर आता है। जिसके चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं तेज बारिश तो कहीं धूप देखने को मिलती है। कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंडक महसूस की गई। लेकिन अब मौसम फिर से करवट ले रहा है और गर्मी धीरे-धीरे वापसी कर रही है। आने वाले दिनों में तापमान में तेज बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।

Kal Ka Mausam: देशभर में अलग-अलग हालात, कहीं तेज बारिश तो कहीं बढ़ती गर्मी

तापमान में तेजी से बढ़ोतरी का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते उत्तर भारत में अधिकतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं पूर्वी भारत में 5 से 7 डिग्री और मध्य भारत में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने का अनुमान है। इसके चलते कई इलाकों में सामान्य अधिक गर्मी महसूस की जाएगी।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार का मौसम
उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बिहार की राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इन सभी क्षेत्रों में मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे असम और मेघालय में 10 से 14 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 10 से 14 अप्रैल तक कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 और 11 अप्रैल को बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के अन्य राज्य

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। चंडीगढ़ में तापमान 30 डिग्री अधिकतम और 13 डिग्री न्यूनतम रहने का अनुमान है। उत्तराखंड के देहरादून में 31 डिग्री अधिकतम और 16 डिग्री न्यूनतम तापमान रह सकता है।

Kal Ka Mausam: बारिश से राहत या खतरा? अगले 2 दिन भारी, IMD ने जारी की चेतावनी

मध्य भारत में तेज धूप का असर

मध्य भारत में तेज धूप का असर
मध्य भारत में तेज धूप का असर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौसम गर्म रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा।

पूर्वी भारत में मौसम का मिला-जुला हाल

पश्चिम बंगाल, सिक्किम और आसपास के इलाकों में 10 से 12 अप्रैल के बीच बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। ओडिशा में 10 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि 13 से 16 अप्रैल के बीच ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है।

Kal Ka Mausam: सावधान! अगले 12 घंटे भारी, दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का तांडव!