Kal Ka Mausam:देश के कई हिस्सों में फरवरी की शुरुआत के साथ मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह और रात में ठंड का असर बना हुआ है, जबकि दिन चढ़ते ही धूप लोगों को राहत देती नजर आ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों के लिए मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं कि 5 फरवरी 2026 को किस राज्य में मौसम किस करवट बैठता नजर आएगा।
Weather Update: दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी बेहद कम, AQI बहुत खराब स्तर पर
दिल्ली-एनसीआर: सुबह धुंध, दिन में खिली धूप
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को मौसम सामान्य तौर पर साफ बना रहने की संभावना है। हालांकि सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध देखने को मिल सकती है, जिससे सड़कों पर दृश्यता थोड़ी कम रह सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है। हवाओं की बात करें तो सुबह के समय करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो दोपहर में बढ़कर 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
उत्तर प्रदेश: तापमान में हल्की गिरावट के संकेत

उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर बड़ा बदलाव तो नहीं दिख रहा है, लेकिन कुछ इलाकों में ठंड थोड़ा और बढ़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में अगले सात दिनों तक मौसम स्थिर बना रह सकता है। हालांकि यूपी के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सुबह और रात की ठंड और ज्यादा महसूस हो सकती है।
बिहार: ठंड बनी रहेगी, कोहरा रह सकता है परेशान
बिहार में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहेगा। सुबह और देर रात के समय ठंड का असर रहेगा और कुछ जिलों में हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है। दिन के समय धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकती है, लेकिन तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है।
Weather Today: आज बिगड़ेगा उत्तराखंड का मौसम, अंधड़ और बर्फबारी की संभावना
गुजरात और महाराष्ट्र: फिलहाल राहत, बाद में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद आने वाले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। वहीं महाराष्ट्र में भी अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहने का अनुमान है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
पंजाब और हरियाणा: धुंध का असर जारी

पंजाब और हरियाणा में भी मौसम स्थिर बना हुआ है। IMD के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की धुंध सड़कों पर देखने को मिल सकती है, जिससे वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है।
Weather Update: यूपी में मौसम का बदलेगा मिज़ाज, 10 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट










