Kal Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के लिए 2 और 3 फरवरी तक गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से कई राज्यों में बादल, तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ेगी।
Weather Update: दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी का कहर
उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान आंधी, बिजली गिरने और झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ठंडी हवाओं के साथ कोहरे की तीव्रता बढ़ेगी, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन ज्यादा महसूस होगी।
उत्तर प्रदेश में बारिश और शीतलहर का असर
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह बदल चुका है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, झांसी और आसपास के जिलों में अगले दो दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं पूर्वी यूपी में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप रहेगा। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट, दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बढ़ेगी ठंड

दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश के बाद अगले 36 घंटों तक बादल छाए रहने की संभावना है। रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जिससे प्रदूषण में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी।
हरियाणा और पंजाब में आंधी-बारिश का अलर्ट
हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, करनाल, अंबाला और अन्य जिलों में अगले 48 घंटे तक बारिश और आंधी की संभावना है। इसी तरह पंजाब के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा और मोहाली समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि का खतरा बना रहेगा।
Weather Update: 48 घंटे बाद पलटेगा मौसम! जानें आपके जिले का हाल
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर
राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर और शेखावटी क्षेत्र में 3 फरवरी तक बादल और बारिश का अनुमान है। मौसम खराब रहने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।
हिमालयी राज्यों में बर्फबारी से हालात कठिन
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी जारी है। श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। कई क्षेत्रों में हिमस्खलन (Avalanche) की चेतावनी जारी की गई है।
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में फिर बरसेगा पानी, दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल










