Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भले ही ठंड कम हो चुकी हो, लेकिन 18 फरवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। बारिश के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
Weather Today: उत्तर भारत में आंधी-बारिश और बर्फबारी की संभावना, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली-NCR में हल्की बारिश
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से दिन के समय तेज धूप और गर्माहट महसूस की जा रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने 18 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई है। दोपहर के बाद बहुत हल्की बूंदाबांदी, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट संभव है, जिससे सुबह और रात में हल्की ठंड दोबारा महसूस हो सकती है।
दिल्ली में तापमान का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसका मतलब है कि दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का मिश्रित असर देखने को मिलेगा। ऐसे में सुबह और देर शाम बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़े पहनना बेहतर रहेगा।
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बड़ा उलटफेर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रदूषण की स्थिति में हल्का सुधार
दिल्ली में फिलहाल हल्की हवाओं के कारण प्रदूषण के स्तर में थोड़ी कमी आई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगभग 200 के आसपास दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
AQI के पैमाने के अनुसार 0-50 अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर श्रेणी मानी जाती है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने और हवाओं की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण में और सुधार हो सकता है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, भिंड, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, रतलाम और धार समेत कई जिलों में 18 फरवरी को बारिश हो सकती है। इन इलाकों में तेज हवाएं चलने और दो दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है।
Weather Today: यूपी के शहरों में मौसम का मिजाज बदला, जानें आज का हाल
राजस्थान के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट

राजस्थान में भी मौसम बदलने के संकेत मिले हैं। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और शेखावाटी क्षेत्र में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
गुजरात, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों का हाल
गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 19 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।
Kal Ka Mausam: भारी बारिश और बिजली! दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम









