Kal Ka Mausam: देश के अलग-अलग हिस्सों में आए दिन मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में कहीं तेज धूप देखने को मिलती है तो अगले ही पल बारिश जैसे हालात देखने को मिलते हैं। उत्तर भारत के कई राज्यो में तेज हवाओं, आंधी और बारिश का दौर देखा गया। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश और तूफानी हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो कई इलाकों में मौसम सुहावना रहेगा। अगले हफ्ते तक हल्के बादलों की आवाजाही देखने को मिलती रहेगी, इसी बीच हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। धपू न निकलने की वजह से गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी। कल यानी 10 अप्रैल को आसमान साफ रहने का अनुमान है, जबकि 11 और 12 अप्रैल को भी मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम के समय 30 किलोमीटर प्रति घंटे की हल्की हवाएं चल सकती हैं, जिससे हल्की ठंडक बनी रहेगी।
यूपी में मौसम का जानें हाल
यूपी में मौसम फिलहाल ठंडा और सुहावना बना हुआ है। हाल ही में कई जिलों में बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में आंधी और बारिश का असर कम रहेगा। लखनऊ में 10 और 11 अप्रैल को हल्के बादल रहेंगे, जबकि 12 से 14 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा और तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 15 अप्रैल के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में फिर बदलाव आ सकता है।
बिहार और ओडिशा
बिहार के अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिलों में अभी भी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। तेज हवाओं और बौछारों के बीच लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ओडिशा में 10 अप्रैल को मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं का अनुमान है।
Weather Update: आंधी-बारिश थमी, अब उत्तर प्रदेश में तपाएगी चिलचिलाती धूप, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों में मौसम के बदलाव

जम्मू-कश्मीर में 11 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। लद्दाख में बिजली गिरने का खतरा है। छत्तीसगढ़ और गुजरात के कुछ हिस्सों में 14-15 अप्रैल के दौरान लू चलने की संभावना जताई गई है। इस प्रकार देशभर में मौसम लगातार बदल रहा है।
सामान्य सुझाव और सतर्कता
देशभर में मौसम का स्वरूप विविध बना हुआ है। कहीं तेज बारिश और आंधी है, तो कहीं तापमान बढ़कर गर्मी बढ़ने का संकेत दे रहा है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने, बारिश और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और गर्मी वाले इलाकों में हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी जाती है।
Weather Update: अप्रैल में ‘दिसंबर’ वाली ठंड, यूपी के 60 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी










