Kal Ka Mausam: कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश, यूपी समेत अन्य का जानें हाल

कल 8 मार्च 2026 को उत्तर भारत, दिल्ली और कई अन्य राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD ने हवा की तेज गति, तापमान वृद्धि और हीटवेव के अलर्ट के साथ मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 7, 2026

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, साथ ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। विभाग के अनुसार, देश के कुछ राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि कई जगहों पर गर्मी और हीटवेव जैसी स्थिति भी देखने को मिल सकती है।

Kal Ka Mausam: कहीं लू तो कहीं बारिश के आसार, जानें कल के मौसम का हाल

कई राज्यों में सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार 9 से 11 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इन इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक 7 से 13 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में मौसम ठंडा रहने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी मौसम बदल सकता है। ओडिशा में 7 से 9 मार्च के बीच हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 से 10 मार्च तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

बिहार में 9 और 10 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि झारखंड में 9 से 11 मार्च के बीच बारिश हो सकती है। इस दौरान कई क्षेत्रों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Kal Ka Mausam: गर्मी दिखाने लगी असर, कई राज्यों में बरसात की संभावना, जानें हाल

कुछ राज्यों में हीटवेव का खतरा

जहां एक ओर कई राज्यों में बारिश की संभावना है, वहीं दूसरी ओर देश के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति बनने की आशंका जताई है। इन राज्यों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा सकता है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली में 8 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 8 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से अधिक हो सकता है। वहीं 9 और 10 मार्च को आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय पश्चिम दिशा से करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि दोपहर तक हवा की गति बढ़कर लगभग 16 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

उत्तर प्रदेश में बढ़ रही गर्मी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी लखनऊ सहित कई शहरों में दोपहर के समय गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है और लोग धूप से बचने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। वहीं 9 और 10 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Kal Ka Mausam: देश के अधिकांश हिस्सों में हल्की गर्मी का असर, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार में बारिश की संभावना

बिहार में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मार्च को राज्य के कई क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। साथ ही तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना भी जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक

हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में दिन का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है। हालांकि 7 से 13 मार्च के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं 7 और 8 मार्च को कुछ क्षेत्रों में हीटवेव जैसी स्थिति बनने की भी संभावना जताई गई है।

Kal Ka Mausam: गर्मी के बीच बारिश और बिजली गिरने का खतरा, जानें आपके राज्य का हाल