Kal Ka Mausam: मार्च के पहले सप्ताह के बाद देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में भी गर्मी का दबाव महसूस होगा। आगामी तीन दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है।
Kal Ka Mausam: कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश, यूपी समेत अन्य का जानें हाल
उत्तर-पश्चिम और पहाड़ी राज्यों में तापमान
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले दिनों तापमान सामान्य से लगभग 5 से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक रहेगा। IMD ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिन तक यह गर्मी का असर बढ़ा रहेगा और लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
पश्चिमी विक्षोभ और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 से 11 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा जम्मू, कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 9 से 14 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Kal Ka Mausam: कहीं लू तो कहीं बारिश के आसार, जानें कल के मौसम का हाल
हीटवेव की चेतावनी
IMD ने विदर्भ, पश्चिम राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में 8 से 12 मार्च तक हीटवेव की संभावना जताई है। इन इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय करने की आवश्यकता है।
दिल्ली में मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में भी गर्मी लगातार बढ़ रही है। अगले तीन दिनों तक हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवाओं की गति लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। लोग पहले ही एसी और पंखों का इस्तेमाल शुरू कर चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में मौसम की स्थिति
उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी अगले तीन दिनों में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक रहेगा। मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है और हवाओं की गति सामान्य रहेगी। गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ेगा, इसलिए दिन में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Kal Ka Mausam: गर्मी दिखाने लगी असर, कई राज्यों में बरसात की संभावना, जानें हाल
बिहार में मौसम अपडेट
राजधानी पटना और बिहार के अन्य जिलों में गर्मी का असर शुरू हो गया है। IMD के अनुसार 9 से 11 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इस दौरान 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
राजस्थान में मौसम का हाल
पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में 8 से 10 मार्च के बीच हीटवेव की स्थिति बन सकती है। अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।
Kal Ka Mausam: देश के अधिकांश हिस्सों में हल्की गर्मी का असर, जानें कल कैसा रहेगा मौसम










