Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, जानें दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

16 मार्च 2026 को देशभर में मौसम का मिजाज अलग रहेगा। दिल्ली-NCR और यूपी में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और ठंडक बढ़ सकती है। मुंबई और दक्षिण भारत में तापमान बढ़ेगा, जिससे दिन के समय गर्मी और उमस महसूस होगी।

दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 16, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च महीने खत्म होते-होते गर्मी और धूप का रुख बदलता हुआ देखने को मिल रहा है, इसी कड़ी यानी 16 मार्च को देश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश के आसार भी दिखाई दे सकते हैं। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से ऐसा होने के आसार हैं। वही पश्चिम और दक्षिण भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लग है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में मौसम सुहावना रहेगा, जबकि मुंबई और दक्षिण भारत में गर्मी का असर महसूस होगा।

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में गर्मी का तांडव, इन राज्यों में ‘रेड अलर्ट’ जारी

दिल्ली-NCR: हल्की बारिश और ठंडक का असर

आपको बता दें कि, दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर बारिश और बूंदबांदी भी देखी जा सकती है, जिससे गर्मी में राहत मिलेगी। अधिकतन तापमान 27 से 29 डिग्री C और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश: तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश: तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश: तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

यूपी के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। पश्चिमी और मध्य यूपी में हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज हो सकती है। इस मौसम में हल्की ठंडक और बढ़ती नमी के कारण वातावरण सुहावना रहेगा।

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, अगले 12 घंटों में बदलेगा देश के इन राज्यों का मिजाज

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और ठंडक

वहीं उत्तराखंड की बात करें तो यहां के देहरादून और आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं ऊचाई वाले क्षेत्रों मे बर्फबारी के आसार हैं। इससे पहाड़ी इलाकों में ठंडक बढ़ सकती है और पर्यटकों के लिए मौसम सुहावना बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

राजस्थान: मौसम आंशिक रूप से बदला रहेगा

राजस्थान के कई हिस्सों में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढ़का रह सकता है। पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

मुंबई और पश्चिमी भारत: गर्मी और उमस

मुंबई और पश्चिमी भारत: गर्मी और उमस
मुंबई और पश्चिमी भारत: गर्मी और उमस

मुंबई में मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म रहेगा। आसमान साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 30–32°C तक पहुँच सकता है। दिन के समय उमस महसूस हो सकती है, इसलिए हल्के और आरामदायक कपड़े पहनना उचित रहेगा।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में न्यूनतम पारा 2.9 डिग्री तक लुढ़का, अगले 5 दिनों तक घने कोहरे और बारिश का अनुमान

दक्षिण भारत: तापमान में वृद्धि और शुष्क मौसम

तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। कई शहरों में अधिकतम तापमान 32–35°C तक पहुँच सकता है। दोपहर में गर्मी अधिक महसूस होगी, इसलिए धूप से बचाव के उपाय करना आवश्यक रहेगा।