Kal Ka Mausam: बारिश और बर्फबारी का खतरा! पहाड़ी राज्यों समेत अन्य का जानें हाल

IMD ने उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों के लिए बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, बिहार में दिन में हल्की धूप, सुबह-शाम को घना कोहरा। हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं और बर्फबारी की संभावना। पूरा विवरण पढ़ें।

Kal Ka Mausam

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 9, 2026

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को उत्तर भारत में ठंड का असर कम होने लगेगा। दिन में तेज धूप के कारण अधिकतर राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। साथ ही तेज हवाओं का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Kal Ka Mausam: 9 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार, 12 राज्यों के लिए चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर: आंशिक रूप से बादल, सुबह-शाम कोहरा

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में 10 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात में घना कोहरा रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 11°C के आसपास रहने की संभावना है। हवा की गति 5 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अगले दो दिनों 11 और 12 फरवरी को आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय धुंध बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश: दिन में ठंड कम, सुबह-शाम कोहरा

उत्तर प्रदेश: दिन में ठंड कम, सुबह-शाम कोहरा
उत्तर प्रदेश: दिन में ठंड कम, सुबह-शाम कोहरा

उत्तर प्रदेश में दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण ठंड का असर कम महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम सामान्य रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी तक सुबह और रात में घना कोहरा छा सकता है। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।

Kal Ka Mausam: शीतलहर और कोहरे का असर! यूपी समेत अन्य राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम?

बिहार: ठंड में राहत, कोहरे के आसार

बिहार में भी ठंड में कमी आने लगी है। IMD ने बताया कि मौसम में फिलहाल कोई बड़ी गतिविधि नहीं है। 10 फरवरी तक सुबह के समय कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है।

राजस्थान: कड़ाके की ठंड जारी, तापमान में हल्की बढ़ोतरी

राजस्थान के कई इलाकों में अभी भी ठंड का असर है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों में राज्य में कोई बड़ी मौसम गतिविधि नहीं होगी। पश्चिमी राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, जबकि उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।

उत्तराखंड: हल्की बारिश और बर्फबारी के संकेत

उत्तराखंड: हल्की बारिश और बर्फबारी के संकेत
उत्तराखंड: हल्की बारिश और बर्फबारी के संकेत

उत्तराखंड में 10 और 11 फरवरी के दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 10 फरवरी को गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना भी है। इसके अलावा 14 और 15 फरवरी को भी हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

Kal Ka Mausam: बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट! जानें कल कैसा रहेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: भारी बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 9 से 11 फरवरी के बीच भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 10 फरवरी को कई क्षेत्रों में व्यापक बर्फबारी, गरज-चमक और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस क्षेत्र का तापमान शून्य से नीचे बना रहेगा।

हिमाचल प्रदेश: बारिश और बर्फबारी, ठंड में बढ़ोतरी

हिमाचल प्रदेश में 9 से 11 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी है। 10 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और तेज हवाओं की संभावना है। न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Kal Ka Mausam: ठंड और धूप का मिला-जुला असर! दिल्ली समेत अन्य का जानें हाल