Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट बदलता नजर आ रहा है। एक ओर जहां कुछ राज्यों में तेज गर्मी और लू का असर बना हुआ है, तो वहीं मौसम विभाग ने 17 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे तापमान में गिरावट और कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
खादी को बढ़ावा देने की पहल, मुख्यमंत्री सैनी ने लाभार्थियों को सौंपी बी-बॉक्स और मशीनें
60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आंधी चल सकती है। इस दौरान हवाओं की गति 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।
मानसून की रफ्तार और मौसम प्रणाली
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, कोरापुट, फूलबनी, रांची, जमुई और मुजफ्फरपुर जैसे क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। अगले कुछ दिनों में तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश

आपको बता दें कि, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 से 24 जून के बीच भारी बारिश की संभावना है। विशेष रूप से असम और मेघालय में 19 से 22 जून के दौरान अत्यधिक वर्षा हो सकती है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी आंधी-बारिश का असर देखने को मिलेगा।
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 19 से 21 जून के बीच आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 20 जून से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश में लू और बारिश दोनों का असर
उत्तर प्रदेश में 19 से 24 जून के बीच लू का असर बना रह सकता है। मेरठ, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
हरियाणा और पंजाब में बदलता मौसम
हरियाणा में 18 से 23 जून के बीच आंशिक बादल और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब में भी 22 जून तक आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है।
बिहार, ओडिशा और हिमाचल में अलर्ट
बिहार में 19 से 22 जून तक कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा में 19 से 22 जून तक तेज हवाओं और बारिश का क्रम जारी रह सकता है।
कामकाज से नाराज दिखे अरुण साव, बिलासपुर में PWD अफसरों की लगाई क्लास
उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में येलो अलर्ट
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में 19 से 24 जून तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।










