Kal Ka Mausam: देश में इन दिनों अलग-अलग जगहों पर मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिल रहा है। दिन में धूप खिली रहती है, तो वहीं रात में आंधी-बारिश सर चढ़कर बोलता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 8 अप्रैल 2026 के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। आइए डिटेल में जानते हैं कि कल का मौसम कैसा रहेगा।
Weather Update: अगले 48 घंटे 50 जिलों के लिए भारी, आंधी-पानी और ओलों का ऑरेंज अलर्ट!
किसानों और आम जनता पर असर
मौसम विभाग की ओर से किसानों को इस बात की चेतावनी दी है कि वो अपनी फसलों को लेकर सावधान हो जाएं क्योंकि इसको नुकसान पहुंचने के आसार हैं। कुछ जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है। पूर्वी भारत में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
दिल्ली और उत्तर प्रदेश

राजधानी दिल्ली की बात करें तो कल 8 अप्रैल को यहां बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। यूपी के कई जिलों जैसे की आगरा, मथुरा, सहारनपुर, लखनऊ और कानपुर में मध्यम से भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।
Weather Update: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत पर टूटेगा बादलों का कहर, IMD का रेड अलर्ट
बिहार और उत्तराखंड
बिहार के भी कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर सावधान किया गया है, जिनमें पटना, गया, दरभंगा, मधुबनी और किशनगंज समेत कई जिले शामिल हैं। हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलेगी। उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून और टिहरी गढ़ावल में हल्की से मध्यम बारिश और हवाएं तेजा चलने की संभावना जताई गई है।
हरियाणा, राजस्थान और पंजाब
हरियाणा की बात करें तो यहां के गुरुग्राम, करनाल और अंबाला में तूफानी हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राजस्थान के जयपुर, कोटा और अजमेर में 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के आसार जताए गए हैं। वहीं पंजाब के कुछ जिले जैसे की अमृतसर, लुधियाना और जालंधन में भी तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
हिमाचल और मध्य प्रदेश
इसके अलावा पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर और सतना में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं।
पूर्वी भारत
बिहार, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल में गरज के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। झारखंड के रांची और जमशेदपुर में 9 अप्रैल को भारी बारिश की चेतावनी है।
Kal Ka Mausam: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और ओलों की चेतावनी जारी
मध्य और पूर्वोत्तर भारत

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 8-9 अप्रैल को भारी बारिश होगी। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में 8 से 11 अप्रैल तक तेज हवाओं और बारिश की संभावना है।
पश्चिमी और दक्षिण भारत
गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में 8 से 11 अप्रैल तक गरज, बिजली और बारिश का अलर्ट है।










