Jobs 2026: सरकारी फार्मासिस्ट पदों के लिए भर्ती का ऐलान, ऐसे करें आवेदन 

UPSSSC ने 560 फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती की घोषणा की। उम्मीदवार 9 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। योग्यता, आयु सीमा, वेतन और आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी जानें ताकि आप समय पर आवेदन कर सकें।

फार्मासिस्ट पदों के लिए भर्ती का ऐलान

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 3, 2026

Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये अच्छी खबर हो सकती है। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के कुल 560 खाली पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए है जो सरकारी क्षेत्र में फार्मासिस्ट के रूप में करिय बनाना चाहते हैं।

CUET PG 2026: परीक्षा से पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप घोषित, जानें डाउनलोड स्टेप्स

जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

आपको बता दें कि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार 9 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन रने की आखिरी तारीख 29 मार्च है। अगर आवेदन शुल्क में कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने की सुविधा 5 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी। आवेदन के समय उम्मीदवारों को अपने PET 2025 स्कोर और फार्मेसी डिप्लोमा से संबंधित दस्तावेज तैयार रखने होंगे। फॉर्म भरने के बाद शुल्क जमा करना आवश्यक है और उसके बाद ही आवेदन पूरी तरह सबमिट माना जाएगा।

NEET UG 2026: आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

चयन प्रक्रिया और परीक्षा का विवरण

चयन प्रक्रिया और परीक्षा का विवरण
चयन प्रक्रिया और परीक्षा का विवरण

बताते चलें कि, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। सभी सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की मायनय मार्किंग होगी।

प्रश्नों का विभाजन इस प्रकार होगा:

  • 65 प्रश्न विषय संबंधित ज्ञान (Pharmacy/Pharmacology) से
  • 15 प्रश्न कंप्यूटर और आईटी ज्ञान से
  • 20 प्रश्न यूपी सामान्य ज्ञान से

इस प्रकार परीक्षा उम्मीदवारों के सम्पूर्ण ज्ञान और विषय विशेषज्ञता का परीक्षण करेगी।

MP प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के परिणाम घोषित, 11,978 पदों के लिए एक लाख से अधिक उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

आयु सीमा और छूट

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्राप्त होगी।

वेतनमान और ग्रेड पे

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 के अनुसार वेतनमान मिलेगा। इसमें बेसिक सैलरी 5,200 रुपये से 20,200 रुपये तक और ग्रेड पे 2,800 रुपये निर्धारित है। यह वेतनमान उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के साथ स्थिर करियर प्रदान करेगा।

RBSE Academic Calendar 2026: अप्रैल से मई तक चलेंगी कक्षाएं, छात्रों को मिलेगी इतनी छुट्टियां

आवेदन के लिए तैयारी

उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज जैसे कि PET 2025 स्कोर, फार्मेसी डिप्लोमा और पहचान पत्र उपलब्ध हों। आवेदन ऑनलाइन भरने के बाद शुल्क जमा करना और फॉर्म सबमिट करना जरूरी है। UPSSSC फार्मासिस्ट भर्ती 2026 उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो सरकारी क्षेत्र में स्थायी और सम्मानजनक करियर की दिशा में पहला कदम साबित होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समयसीमा का ध्यान रखें और पूरी जानकारी के साथ आवेदन करें।