सरकारी कंपनी ICSIL में नौकरी का मौका, 10 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन; जानें चयन प्रक्रिया और योग्यता

इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने वर्ष 2026 के लिए संविदा आधारित भर्ती निकाली है, जिसके अंतर्गत डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के करीब 40 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 10 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।   12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) होना आवश्यक है। वहीं मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) पद के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) पास

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने वर्ष 2026 के लिए संविदा आधारित भर्ती निकाली है, जिसके अंतर्गत डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के करीब 40 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 10 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
 
12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) होना आवश्यक है। वहीं मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) पद के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है। यानी DEO के लिए उच्च योग्यता मांगी गई है, जबकि MTS के लिए सामान्य शैक्षिक योग्यता पर्याप्त है।

आयु सीमा की बात करें तो दोनों पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। इससे कम आयु वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

कैसे होगी चयन प्रक्रिया?
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी, जिसमें आयु, शैक्षिक योग्यता और अनुभव जैसे दस्तावेज देखे जाएंगे। यदि आवेदन करने वालों की संख्या ज्यादा होती है, तो विभाग अपनी सुविधा अनुसार किसी उपयुक्त मानदंड के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर सकता है।

इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें अपने सभी मूल प्रमाण पत्र दिखाने होंगे। आगे की प्रक्रिया में साक्षात्कार या बातचीत कराई जा सकती है और पद के अनुसार कौशल परीक्षा या लिखित परीक्षा भी ली जा सकती है। अंत में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर एक पैनल तैयार किया जाएगा, जिसमें से अंतिम चयन किया जाएगा।

590 देने होंगे आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार ICSIL की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को 590 रुपये का एकमुश्त (Non-refundable) पंजीकरण शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क जमा करने के बाद ही उम्मीदवार किसी भी पद के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

 

Leave a Comment

2