यूपी में 6 हजार से ज्यादा नौकरियों के लिए रोजगार मेले, 30 जून तक कई जिलों में होंगे आयोजन

नौकरी की तलाश कर रहे हैं? अगर आपका जवाब हां, तो आपके लिए खुशखबरी है। यूपी में इस महीने अलग-अलग तारीखों में रोजगार मेले लगने जा रहे हैं। यहां अलग-अलग कंपनियों में हायरिंग के लिए 6 हजार से ज्यादा पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को जॉब के लिए चुना जाएगा। इस महीने की आखिरी तारीख यानी 30 जून तक अयोध्या, महोबा, बहराइच, कानपुर देहात, मुरादाबाद समेत विभिन्न जगहों पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। आप इनकी डेट और आयोजन स्थल की जानकारी नोट करके रख सकते हैं। फ्रेशर कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी-अभी नौकरी ढूंढना शुरू किया है, खासकर उनके लिए बढ़िया मौका

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नौकरी की तलाश कर रहे हैं? अगर आपका जवाब हां, तो आपके लिए खुशखबरी है। यूपी में इस महीने अलग-अलग तारीखों में रोजगार मेले लगने जा रहे हैं। यहां अलग-अलग कंपनियों में हायरिंग के लिए 6 हजार से ज्यादा पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को जॉब के लिए चुना जाएगा। इस महीने की आखिरी तारीख यानी 30 जून तक अयोध्या, महोबा, बहराइच, कानपुर देहात, मुरादाबाद समेत विभिन्न जगहों पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। आप इनकी डेट और आयोजन स्थल की जानकारी नोट करके रख सकते हैं।

फ्रेशर कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी-अभी नौकरी ढूंढना शुरू किया है, खासकर उनके लिए बढ़िया मौका है। इसके अलावा अगर आप अनुभवी हैं, तब भी इस मेले में जॉब पा सकेंगे। 8 जून को महोबा और अयोध्या में रोजगार मेला लगेगा। वहीं 9 जून को रामपुर, बराइच, भदोही संत रविदासनगर में जॉब फेयर लगने वाला है। इसी तरह अलग-अलग जगहों पर 13 रोजगार मेले आने वाले दिनों में लगने वाले हैं।

रोजगार मेले के लिए रजिस्ट्रेशन कहां करें?
इन रोजगार मेलों में शामिल होने के लिए आपको किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। आप बिल्कुल निशुल्क जॉब फेयर में पहुंची कंपनियों के हायरिंग प्रोसेस में शामिल हो सकते हैं। सबसे पहले जिस भी पद के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए ऑनलाइन रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर पहले भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है

Sign Up के लिए फर्स्ट नेम, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड क्रिएट करना होगा। इसके बाद क्रिएट हुए पासवर्ड के जरिए वेबसाइट पर लॉगइन और आगे की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ मेले के आयोजन स्थल पर भी पंजीकरण की सुविधा रहेगी।

साथ ले जाएं ये डॉक्यूमेंट्स
जॉब फेयर में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स उम्र कम से कम 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। ऊपरी उम्र पद के अनुरूप अलग-अलग तय की गई है। इसके अलावा सैलरी भी पोस्टवाइज लेवल के मुताबिक मिलेगी। जॉब फेयर में जाते समय अपने सभी डॉक्यूमेंट्स जैसे 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, मार्कशीट आधार कार्ड, पैन कार्ड, अपडेटेड सीवी साथ में जरूर लेकर जाएं। इंटरव्यू से लेकर आगे जॉइनिंग के लिए आपको इनकी जरूरत पड़ेगी।
 

2