जॉब अलर्ट: झारखंड में लेक्चरर पदों पर भर्ती, 50,000+ रुपये मासिक वेतन

रांची  लेक्चरर की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी के लिए झारखंड में भर्ती निकली है। जिसमें 50 हजार से अधिक वेतन मिलेगा। झारखंड लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार जेपीएससी की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार झारखंड आयोग की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर 12 मार्च, 2026 कर आवेदन कर सकते हैं।इतना मिलेगा वेतनपे लेवल-9 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये और पे लेवल-10 के अंतगर्त 57,700 रुपये छात्रों

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 18, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रांची 

लेक्चरर की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी के लिए झारखंड में भर्ती निकली है। जिसमें 50 हजार से अधिक वेतन मिलेगा। झारखंड लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार जेपीएससी की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार झारखंड आयोग की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर 12 मार्च, 2026 कर आवेदन कर सकते हैं।इतना मिलेगा वेतनपे लेवल-9 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये और पे लेवल-10 के अंतगर्त 57,700 रुपये छात्रों को दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 65 वर्ष से ज्यादा निर्धारित की गई है।शैक्षणिक योग्यताआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक या मास्टर की डिग्री पूरी की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।ऐसे करें आवेदनजो उम्मीदवार झारखंड में लेक्चरर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर विजिट करें। अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें। सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें। अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। आवेदन करने से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.jpsc.gov.in विजिट कर सकते हैं।

Leave a Comment

2