झारखंड टीईटी 2023: 21 अप्रैल से आवेदन की शुरुआत, योग्यता, उम्र सीमा और अन्य नियम जानें

 रांची  नई दिल्ली सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेगी। यह परीक्षा राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों (प्राथमिक कक्षा 1 से 5 और उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8) में शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। राज्य सरकार ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली 2026 के तहत विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित योग्यता, पाठ्यक्रम, भाषा और अन्य मानदंड परिषद की आधिकारिक

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 रांची 
नई दिल्ली सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेगी। यह परीक्षा राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों (प्राथमिक कक्षा 1 से 5 और उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8) में शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। राज्य सरकार ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली 2026 के तहत विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित योग्यता, पाठ्यक्रम, भाषा और अन्य मानदंड परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचनाः
जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में विज्ञापन संख्या 30/2024 के तहत आवेदन किया था, उन्हें भी दोबारा आवेदन करना अनिवार्य होगा। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्हें नए नियमों के अनुसार भाषा-2 का चयन करना होगा, पोर्टल पर आवश्यक जानकारी अपडेट करनी होगी।

शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यताः
प्राथमिक (कक्षा 1–5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6–8) के शिक्षकों के लिए योग्यता अधिसूचना संख्या 487 (दिनांक 26.03.2026) में निर्धारित है।

आरक्षित वर्ग को राहतः
जैक की ओर से प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी जाएगी। जो अभ्यर्थी निर्धारित प्रशिक्षण की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

यह है शर्तः
अंतिम अंकपत्र निर्धारित तिथि तक जमा करना होगा। परीक्षा परिणाम प्रकाशित होने से पहले सत्यापन करना होगा। इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के दिशा-निर्देश तथा उच्चतम न्यायालय के आदेश भी प्रभावी होंगे।

जरूरी नियमः
आवेदन करने से
पात्रता स्वतः प्रमाणित नहीं होगी। अंतिम सत्यापन नियुक्ति के समय जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने अंक सुधार के लिए एक से अधिक बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Comment

2