Japan Earthquake: जापान में तेज भूकंप के बाद सुनामी का खतरा, तटीय इलाकों में अलर्ट

क्या जापान में आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद तटीय इलाकों में सुनामी का बड़ा खतरा मंडरा रहा है, जानिए किन क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है और क्या आने वाली लहरें और अधिक खतरनाक साबित हो सकती हैं जिससे भारी नुकसान की आशंका बढ़ गई है

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 20, 2026

Japan Earthquake: जापान में सोमवार को आए भूकंप ने लोगों को दहशत में ला दिया। उत्तरी हिस्सों में महसूस किए गए इस भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई, जिससे कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही धरती कांपी, लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए और सुरक्षिक स्थानों की तलाश करने लगे। मीडिया के मुताबित, यह भूकंप काफी शक्तिशाली था, जिसके चलते तुरंत आपातकालीन चेतावनियां जारी करनी पड़ीं।

India-US Trade Talk: वॉशिंगटन में भारत-US व्यापार वार्ता, इन मुख्य बदलावों पर चर्चा

सुनामी का खतरा, तटीय क्षेत्रों में अलर्ट

भूकंप के तुरंत बाद प्रशासन ने तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया। खासतौर पर इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो के समुद्री तटों पर रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि समुद्र में करीब 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जो तट पर पहुंचकर नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए लोगों को तुरंत ऊंचे इलाकों या सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

बार-बार आ सकती हैं लहरें

सरकार ने साफ किया है कि सुनामी की लहरें सिर्फ एक बार नहीं आतीं, बल्कि यह कई बार अलग-अलग अंतराल पर आ सकती हैं। इस कारण लोगों को जल्दबाजी में अपने घरों की ओर लौटने से मना किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार पहली लहर छोटी होती है, लेकिन उसके बाद आने वाली लहरें ज्यादा खतरनाक हो सकती हैं। इसलिए सतर्कता बनाए रखना बेहद जरूरी है।

समय और ऊंचाई में हो सकता है बदलाव

समय और ऊंचाई में हो सकता है बदलाव
समय और ऊंचाई में हो सकता है बदलाव

प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि लहरों के आने का समय तय नहीं होता। यह अनुमान से पहले या बाद में भी आ सकती हैं। साथ ही उनकी ऊंचाई भी अनुमान से अधिक हो सकती है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। इसी कारण लोगों से अपील की गई है कि वे आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और जब तक पूरी तरह सुरक्षित घोषित न किया जाए, तब तक अपने स्थान से न हटें।

US-Iran Talk: अमेरिका-ईरान डिप्लोमेसी में बड़ा झटका, तेहरान ने किया इनकार

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

सरकार और आपदा प्रबंधन एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने, अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।