जान्हवी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर युवा अभिनेता जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस की खुलकर सराहना की, जिसने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा। जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जैकोबी जुप की फिल्म 'हैमनेट' में की गई अदाकारी की प्रशंसा करते हुए बताया है कि इस परफॉर्मेंस ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में जान्हवी ने लिखा है, " 'हैमनेट' इस लड़के की परफॉर्मेंस ज़बरदस्त है। दिल जीत लिया। बिना किसी शक के यह इस साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है, जो दिमाग से निकल ही नहीं

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 15, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई,

 बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर युवा अभिनेता जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस की खुलकर सराहना की, जिसने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा। जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जैकोबी जुप की फिल्म 'हैमनेट' में की गई अदाकारी की प्रशंसा करते हुए बताया है कि इस परफॉर्मेंस ने उन्हें काफी प्रभावित किया है।

जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में जान्हवी ने लिखा है, " 'हैमनेट' इस लड़के की परफॉर्मेंस ज़बरदस्त है। दिल जीत लिया। बिना किसी शक के यह इस साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है, जो दिमाग से निकल ही नहीं रही।”
जैकोबी की तारीफ़ में लिखी जान्हवी की यह स्टोरी देखते ही देखते जल्द ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई, खासकर इसलिए क्योंकि इसमें युवा अभिनेता
जैकोबी जुप के काम को सराहा गया था, जिन्हें 'हैमनेट' में अपने किरदार के लिए काफी प्रशंसा मिल रही है। जान्हवी की यह सहज प्रतिक्रिया दर्शाती है कि बतौर दर्शक वे इस परफॉर्मेंस से कितनी गहराई से जुड़ चुकी हैं।

गौरतलब है कि जान्हवी कपूर अक्सर उन फिल्मों और परफॉर्मेंस के बारे में बात करती हैं, जो उन्हें प्रेरित करती हैं। फिलहाल
जैकोबी जुप के लिए उनकी यह प्रशंसा भी इसी बात का उदाहरण है कि वह सिनेमा में अच्छे काम की खुले दिल से सराहना करती हैं।

 

Leave a Comment

2