गोलियों की गूंज से कांपा जालंधर, पूर्व सैनिक के घर के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप

जालंधर.  जालंधर के पॉश इलाके में गोलियों की खबर सामने आई है। छोटी बारादरी इलाके में देर रात उस समय दहशत का माहौल बन गया जब मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जानकारी के मुताबिक, यह घटना छोटी बारादरी पार्ट-1 में स्थित मकान नंबर 325 के बाहर हुई। उक्त घर पूर्व सैनिक और ज्वैलर गुरदयाल सिंह कांडा का घर है। पीड़ित गुरदयाल सिंह खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच एक अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आया और अचानक उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने करीब

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 17, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जालंधर. 

जालंधर के पॉश इलाके में गोलियों की खबर सामने आई है। छोटी बारादरी इलाके में देर रात उस समय दहशत का माहौल बन गया जब मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जानकारी के मुताबिक, यह घटना छोटी बारादरी पार्ट-1 में स्थित मकान नंबर 325 के बाहर हुई। उक्त घर पूर्व सैनिक और ज्वैलर गुरदयाल सिंह कांडा का घर है।

पीड़ित गुरदयाल सिंह खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच एक अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आया और अचानक उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने करीब 5 राउंड गोलियां चलाईं और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके के लोग डर गए।

राहत की बात यह है कि इस फायरिंग में किसी के घायल होने या जान जाने की कोई खबर नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया। सीनियर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और घर के बाहर गोलियों के निशानों की जांच की। पुलिस हमलावर की पहचान के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस फायरिंग के पीछे हमलावर का मकसद क्या था। पुलिस हर एंगल से मामले की अच्छी तरह जांच कर रही है।

Leave a Comment

2