Jalandhar Encounter: पुलिस और शूटर के बीच चली गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप

जालंधर. जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, शहर के 66 फीट रोड स्थित सी.टी. इंस्टीट्यूट के पास गुरुवार को सी.आई.ए. स्टाफ और एक  शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शूटर लब्बू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, सी.आई.ए. स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लब्बू उक्त इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान लब्बू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जालंधर.

जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, शहर के 66 फीट रोड स्थित सी.टी. इंस्टीट्यूट के पास गुरुवार को सी.आई.ए. स्टाफ और एक  शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शूटर लब्बू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, सी.आई.ए. स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लब्बू उक्त इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान लब्बू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इतने में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का संबंध एक गैंगस्टर गिरोह से बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वह पिछले कुछ दिनों से डॉक्टरों को फोन कर कथित तौर पर रंगदारी मांग रहा था। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

2