जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन बना हाईटेक, एस्केलेटर, ब्रेस्टफीडिंग रूम और डिजिटल लॉकर से यात्रियों को बड़ी राहत

 जालंधर पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन ने अब पूरी तरह नया रूप ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 125 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस आधुनिक स्टेशन का उद्घाटन किया। करीब 110 साल पुराने इस स्टेशन को ऐसा नया रूप दिया गया है कि यहां पहुंचते ही यात्रियों को विदेशी एयरपोर्ट जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा। नई तकनीक, बेहतर सुरक्षा और विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ यह स्टेशन अब भारतीय रेलवे के सबसे आधुनिक स्टेशनों में शामिल हो गया है। कई लोग तो इस रेलवे स्टेशन का तुलना लंदन एयरपोर्ट से कर रहे हैं। एयरपोर्ट जैसा मिलेगा अनुभव स्टेशन की

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 18, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 जालंधर
पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन ने अब पूरी तरह नया रूप ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 125 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस आधुनिक स्टेशन का उद्घाटन किया। करीब 110 साल पुराने इस स्टेशन को ऐसा नया रूप दिया गया है कि यहां पहुंचते ही यात्रियों को विदेशी एयरपोर्ट जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा। नई तकनीक, बेहतर सुरक्षा और विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ यह स्टेशन अब भारतीय रेलवे के सबसे आधुनिक स्टेशनों में शामिल हो गया है। कई लोग तो इस रेलवे स्टेशन का तुलना लंदन एयरपोर्ट से कर रहे हैं।

एयरपोर्ट जैसा मिलेगा अनुभव
स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत इसका मॉर्डन डिजाइन है। बड़े एयर कॉन्कोर्स, चौड़े वेटिंग एरिया, शानदार लाइटिंग और बेहतर सुविधाएं इसे  अट्रैक्टिव बनाती हैं। स्टेशन में एंट्री से पहले यात्रियों की जांच लगेज स्कैनिंग मशीन और मेटल डिटेक्टर से होगी।

यात्रियों को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं
जालंधर कैंट स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। यहां सेल्फ ऑपरेटेड डिजिटल लॉकर लगाए गए हैं, जिन्हें मोबाइल नंबर और ओटीपी से खोला व बंद किया जा सकेगा। स्टेशन पर दो एसी वेटिंग हॉल बनाए गए हैं।

महिलाओं के लिए अलग वेटिंग हॉल और नवजात शिशुओं को ब्रेस्टफीडिंग के लिए खास अलग केबिन भी तैयार किए गए हैं। इसके अलावा 8 एस्केलेटर, 10 लिफ्ट, मॉर्डन शौचालय और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

अभी कुछ काम बाकी
स्टेशन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है, लेकिन 350 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम अभी लगाया जाना बाकी है। दूसरा एंट्री, हेल्प डेस्क और कुछ अन्य सुविधाएं भी जल्द पूरी तरह शुरू कर दी जाएंगी।

2