
Jaipur News: सोशल मीडिया पर ‘फेमस’ होने की चाहत में मर्यादा लांघने वाले चार युवकों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। 27 दिसंबर 2025 को एक लड़की के साथ बदतमीजी कर रील बनाने वाले सुदामा, मनराज, लोकेश और महेश को ‘ऑपरेशन पाताल’ के जरिए गिरफ्तार किया गया। बिना किसी लिखित शिकायत के भी पुलिस ने इंस्टाग्राम रील को डिजिटल साक्ष्य मानकर यह कार्रवाई की। यह घटना उन लोगों के लिए कड़ा सबक है जो रील के चक्कर में कानून को हाथ में लेते हैं।










