Maharashtra: अजित पवार के बेटे का छलका दर्द, पायलट के सोते हुए वीडियो ने मचाया हड़कंप, जय पवार ने की गिरफ्तारी की मांग

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनके बेटे जय पवार ने एक चौंकाने वाला वीडियो साझा किया है। इसमें VSR Ventures के मालिक उड़ान के दौरान सोते दिख रहे हैं। जय पवार ने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए DGCA से कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Maharashtra

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Maharashtra: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पुत्र जय पवार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो साझा कर विमानन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने पिता को खोने का दर्द बयां करते हुए VSR वेंचर्स के मालिक पर सीधे आरोप लगाए हैं।

UP Weather: यूपी के 20 जिलों में बढ़ेगा पारा, 2 मार्च से आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

सोशल मीडिया पर फूट पड़ा बेटे का दर्द

बताते चले कि, जय पवार ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वीएसआर (VSR) के मालिक रोहित सिंह मुख्य पायलट की सीट पर उड़ान के दौरान सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। जय पवार ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैंने अपने पिता को खो दिया है… यह पीड़ा जिंदगी भर मेरे साथ रहेगी।” उन्होंने इस घटना को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि आसमान में हजारों फीट की ऊंचाई पर ऐसी लापरवाही किसी भी यात्री के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विमानन क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की पोल खोल दी है।

DGCA से सख्त एक्शन की मांग

जय पवार ने इस मामले को बेहद गंभीर और चौंकाने वाला बताते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने पुरजोर शब्दों में कहा कि जब तक पूरी जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक वीएसआर की सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाना चाहिए। जय पवार ने रोहित सिंह की तुरंत गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसे केवल एक शिकायत नहीं, बल्कि एक ‘बेटे की आर्त पुकार’ बताया, जो अपने पिता के लिए न्याय और भविष्य के यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है।

बारामती विमान दुर्घटना का काला दिन

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, यह पूरा विवाद 28 जनवरी 2026 को हुए उस भीषण हादसे से जुड़ा है, जिसने महाराष्ट्र की राजनीति को हिलाकर रख दिया था। बारामती में VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का ‘Learjet 45’ विमान (VT-SSK) दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें प्रदेश के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु हो गई थी। इस हादसे के बाद से ही कंपनी के सुरक्षा रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जय पवार का ताजा वीडियो इसी कड़ी में एक बड़े सबूत के तौर पर देखा जा रहा है, जो पायलटों की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।

सुरक्षा ऑडिट के बाद VSR वेंचर्स के चार विमान ग्राउंड

हादसे की गंभीरता को देखते हुए डीजीसीए ने पहले ही बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। स्पेशल सेफ्टी ऑडिट के दौरान वीएसआर वेंचर्स के परिचालन में एयरवर्दीनेस और फ्लाइट ऑपरेशन संबंधी कई गंभीर खामियां पाई गईं। इसके परिणामस्वरूप, डीजीसीए ने कंपनी के चार प्रमुख विमानों (VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV और VT-TRI) को तुरंत ग्राउंड कर दिया है। नियामक के अनुसार, नियमों के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

Crude Oil Price Rise: कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए रेड अलर्ट!

2