Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार को उस समय भारी हंगामा हो गया जब शहर के प्रसिद्ध बड़कुल होटल के सामने दो पक्षों के बीच विवाद छिड़ गया। बताया जा रहा है कि राजकुमार जैन नामक व्यक्ति होटल में कुछ सामान लेने पहुंचे थे। इसी दौरान होटल कर्मचारियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि कर्मचारियों ने कथित तौर पर जैन समाज के आराध्य भगवान को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस टिप्पणी ने मामले को और गंभीर बना दिया और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई।
Tamil Nadu News: बाहर से कुंडी लगाकर प्रेमी जोड़े को फूंका, रूह कंपा देगी यह वारदात
अभद्र टिप्पणी के बाद बढ़ा हंगामा

जैसे ही यह खबर बाहर फैली, बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग और स्थानीय व्यापारी होटल के बाहर इकट्ठा हो गए। गुस्साए लोगों ने जमकर नारेबाजी की और आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग की। मौके पर भीड़ का आक्रोश इतना बढ़ गया कि स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन जब भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया गया। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, लेकिन किसी गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है।
इलाके में तनावपूर्ण स्थिति

लाठीचार्ज के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की और आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। एएसपी आयुष गुप्ता ने बताया कि भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। उन्होंने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है।
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
भोपाल में अवैध कॉलोनियों का अधिग्रहण होगा, बचे प्लाटों को बेचा जाएगा










