Iran-Israel-US War: ईरानी विदेश मंत्री का अमेरिका के साथ बातचीत से साफ इनकार,अपनी शर्तों पर युद्ध विराम के लिए तैयार

ईरान ने अमेरिका के 15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया कि तेहरान केवल अपनी शर्तों पर युद्ध समाप्त करेगा, जिसमें भविष्य में हमलों की गारंटी और नुकसान की भरपाई शामिल है। इस बीच, ईरान ने कुवैत हवाई अड्डे को निशाना बनाकर संघर्ष को और तेज कर दिया है।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Iran-Israel-US War:  ईरान ने पश्चिम एशिया में युद्धविराम के अमेरिका के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और इसी के साथ इजराइल और खाड़ी अरब देशों पर हमले भी तेज कर दिए हैं।ईरान के सरकारी समाचार प्रसारक ‘प्रेस टीवी’ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि,ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।यह खबर पाकिस्तान द्वारा ईरान को प्रस्ताव भेजे जाने के बाद आई है।

युद्ध रोकने के प्रस्ताव को ईरान ने किया खारिज

अधिकारी के हवाले से बताया,ईरान युद्ध तभी समाप्त करेगा जब उसकी शर्तें पूरी होंगी।अधिकारी ने यह भी बताया कि,तेहरान पश्चिम एशिया में अपने ‘जोरदार हमले’ जारी रखेगा।ईरान को प्रस्ताव सौंपने वाले पाकिस्तान के दो अधिकारियों ने यूएस के 15 सूत्रीय प्रस्ताव का जिक्र करते हुए बताया इसमें प्रतिबंधों में राहत,ईरान के परमाणु कार्यक्रम को वापस लेना,मिसाइलों की सीमा तय करना और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना शामिल है।

ईरान ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना

इससे पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बताया था कि,अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है जबकि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची इससे इनकार कर रहे हैं। बुधवार को ईरान ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया था जिससे वहां भीषण आग लग गई थी। ईरान ने यह जवाबी हमले ऐसे समय में किए हैं जब इजराइल ने तेहरान पर हवाई हमले किए और अमेरिका ने भी क्षेत्र में पैराट्रूपर्स और अधिक संख्या मं। मरीन सैनिकों की तैनाती की है।

ईरानी विदेश मंत्री का बातचीत से साफ इनकार

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट कहा है कि,अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही है।अराघची अमेरिका के 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव पर ईरान का मत रख रहे थे।उन्होंने ईरान के राज्य टेलीविजन को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि अमेरिका के साथ कोई औपचारिक बातचीत नहीं हो रही है। अराघची के मुताबिक,मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान बातचीत नहीं कहलाता बैकचैनल से संदेशों का आदान-प्रदान करना औपचारिक कूटनीति नहीं है।

ईरान का अपनी शर्तों पर युद्ध समाप्ति पर जोर

अराघची ने दो टूक शब्दों में कहा,’अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही है।ईरान ने पांच देशों के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है।अराघची ने स्पष्ट किया है कि रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह बंद नहीं है।ईरान ने अपनी शर्तों पर युद्ध समाप्त करने का प्रस्ताव रखा है जिसमें भविष्य में हमले न करने की गारंटी और युद्ध के नुकसान की भरपाई शामिल है।

2