iPhone 18 Pro Max: Apple के अपकमिंग iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर कई तरह की रिपोर्ट सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि सितंबर में लॉन्च होने वाले इन प्रीमियम स्मार्टफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी बड़ी वजह स्टोरेज और मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत बताई जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत में करीब 20,000 रुपये तक का इजाफा देखने को मिल सकता है। हालांकि, Apple कीमतों को ज्यादा बढ़ने से रोकने के लिए सप्लाई चेन में लागत कम करने की कोशिश कर रही है। इसी रणनीति के तहत कंपनी डिस्प्ले सप्लायर्स से कम कीमत पर OLED पैनल खरीदने की बातचीत कर रही है।
OLED डिस्प्ले की कीमत कम करने पर Apple का फोकस
जानकारी के मुताबिक, Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए OLED पैनल की लागत घटाना चाहती है। कंपनी खासतौर पर अपने डिस्प्ले पार्टनर्स से बेहतर कीमत की मांग कर रही है।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iPhone 18 Pro Max के डिस्प्ले पैनल के लिए Apple करीब 70 डॉलर तक की कीमत तय करना चाहती है। वहीं, Samsung और LG जैसे सप्लायर्स से मिलने वाले पैनल की कीमत लगभग 66.50 डॉलर तक पहुंच सकती है।
अगर यह सौदा सफल होता है, तो Apple को iPhone 17 Pro Max की तुलना में नए मॉडल के OLED पैनल करीब 20 प्रतिशत तक कम कीमत में मिल सकते हैं।
क्या सस्ते OLED पैनल से घटेगी डिस्प्ले क्वालिटी?
कम कीमत पर डिस्प्ले खरीदने की खबरों के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या iPhone 18 Pro की स्क्रीन क्वालिटी प्रभावित होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा जरूरी नहीं है कि कम कीमत वाले पैनल की गुणवत्ता खराब हो। Apple नए iPhone मॉडल्स में Samsung के M16 ऑर्गेनिक मैटेरियल से बने OLED पैनल का इस्तेमाल कर सकती है। यह तकनीक बेहतर ऊर्जा दक्षता, लंबी उम्र और शानदार कलर आउटपुट देने के लिए जानी जाती है। टेक्नोलॉजी में सुधार के कारण OLED पैनल की उत्पादन लागत लगातार कम हो रही है। यही कारण है कि Apple को पहले की तुलना में कम कीमत पर बेहतर तकनीक वाले डिस्प्ले मिलने की संभावना है।
डिस्प्ले में बड़े अपग्रेड की उम्मीद कम
हालांकि, रिपोर्ट्स यह भी संकेत दे रही हैं कि कीमत कम करने की कोशिश के बावजूद iPhone 18 Pro सीरीज के डिस्प्ले में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। iPhone 16 Pro Max के समय Apple ने एक OLED पैनल के लिए करीब 100 डॉलर खर्च किए थे। वहीं iPhone 17 Pro Max में यह लागत लगभग 80 डॉलर तक आ गई थी। अब iPhone 18 Pro सीरीज में यह कीमत और कम होने की संभावना है। इसका मतलब यह हो सकता है कि ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकाने के बाद भी डिस्प्ले अपग्रेड के मामले में बहुत बड़ा अंतर महसूस न हो।
Haryana News: हरियाणा में वोटर वेरिफिकेशन अभियान पूरा, लाखों रिकॉर्ड सुधार की प्रक्रिया शुरू
iPhone 18 Pro Max की संभावित कीमत कितनी होगी?
रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro मॉडल्स की शुरुआती कीमत में करीब 200 डॉलर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद iPhone 18 Pro Max की कीमत लगभग 1399 डॉलर (करीब 1.32 लाख रुपये) तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। भारत में इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और अन्य स्थानीय लागतों के कारण इसकी कीमत और ज्यादा हो सकती है। अब देखना होगा कि Apple कीमत बढ़ाने और फीचर्स में सुधार के बीच किस तरह संतुलन बनाती है।










