iPhone 18 Pro Camera: Apple के अपकंमिंग iPhone 18 Pro को लेकर लोगों में हलचल का माहौल बना हुआ है। ऐसे में कंपनी 9 सितंबर 2026 को अपने बड़े लॉन्च इवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस दौरान iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max समेत कई नए प्रोडक्ट्स मार्केट में पेश किए जाने की उम्मीद जताई गई है। लॉन्च से पहले ही बाकी मॉडल्स की तरह iPhone 18 ने भी खूब सुर्खियां बटोर ली हैं।
आपको बता दें कि, लॉन्च से पहले ही iPhone 18 के कैमरा सिस्टम को लेकर लोगों में सस्पेंस का माहौल बना हुआ है। पिछले सारे मॉडल्स में Apple अपने कैमरा क्वालिटी के लिए सुर्खियों में रहा है। आइए डिटेल में जानते हैं कि iPhone 18 के कैमरा फीचर्स में क्या नए बदलाव हैं।
IIT Madras Technology: जमीन के 2.3 किमी नीचे छिपे तेल का चलेगा पता
Variable Aperture बन सकता है सबसे बड़ा बदलाव
iPhone 18 Pro के कैमरा सेटअप में Variable Aperture को सबसे अहम अपग्रेड माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 48MP Main Camera के साथ यह तकनीक दी जा सकती है। Variable Aperture की मदद से लेंस में प्रवेश करने वाली रोशनी को परिस्थितियों के हिसाब से नियंत्रित किया जा सकता है। यानी तेज रोशनी से लेकर कम रोशनी वाले वातावरण तक कैमरा यूजर को शूटिंग पर ज्यादा नियंत्रण दे सकता है।
Portrait Photos में मिल सकता है ज्यादा कंट्रोल
अगर Variable Aperture फीचर iPhone 18 Pro में आता है, तो इसका फायदा पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में भी देखने को मिल सकता है। यूजर्स को फोकस और Depth of Field पर पहले की तुलना में ज्यादा नियंत्रण मिलने की उम्मीद है। इससे सब्जेक्ट और बैकग्राउंड के बीच बेहतर separation मिल सकता है। साथ ही बैकग्राउंड blur यानी bokeh ज्यादा प्राकृतिक दिखाई देने की संभावना है।
रात में फोटोग्राफी हो सकती है बेहतर
कम रोशनी में स्मार्टफोन कैमरे के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्याप्त light हासिल करना होती है। Variable Aperture इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जरूरत के मुताबिक ज्यादा रोशनी सेंसर तक पहुंचने से लो-लाइट तस्वीरों की क्वालिटी बेहतर होने की उम्मीद है। खासकर रात में या indoor शूटिंग के दौरान यह फीचर यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
Telephoto Camera में भी बड़े बदलाव की उम्मीद
iPhone 18 Pro के Telephoto Camera को लेकर भी कई दावे सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें Wide Aperture दिया जा सकता है, जिससे सेंसर तक ज्यादा रोशनी पहुंच सकेगी। इसके अलावा Pro मॉडल्स में 48MP Telephoto Camera मिलने की चर्चा है। Optical Zoom को मौजूदा 5x से बढ़ाकर 6x किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं iPhone 18 Pro Max में भी 6x Optical Zoom मिलने की उम्मीद है।
Camera App में मिल सकते हैं Pro-Level Controls
Apple कैमरा हार्डवेयर के साथ-साथ सॉफ्टवेयर में भी बदलाव कर सकता है। iPhone 18 Pro में Pro यूजर्स के लिए ज्यादा एडवांस कैमरा कंट्रोल दिए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स में iOS 27 के Camera Interface को भी ज्यादा आसान और यूजर-फ्रेंडली बनाने की बात कही गई है। इससे शूटिंग के दौरान अलग-अलग कैमरा सेटिंग्स को नियंत्रित करना आसान हो सकता है।
बड़ा हो सकता है Camera Bump
कैमरा सिस्टम में संभावित अपग्रेड का असर फोन के डिजाइन पर भी दिखाई दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro का Camera Bump करीब 2mm तक बड़ा हो सकता है। हालांकि Variable Aperture, 48MP Telephoto, 6x Optical Zoom और Camera Module के आकार को लेकर सामने आई जानकारी फिलहाल रिपोर्ट्स और लीक्स पर आधारित है। Apple की आधिकारिक घोषणा के बाद ही इन फीचर्स की वास्तविक पुष्टि होगी।
Delimitation 2026: दक्षिणी राज्यों की एकजुट आवाज, लोकसभा सीटें 25










