iPhone 17 Pro Deal: अगर आप भी काफी समय से एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए खुशखबरी हो सकती है। Apple का लेटेस्ट फ्लैगशिप iPhone 17 Pro आपके लिए जबरदस्त ऑप्शन हो सकता है। खास बात ये है कि ये आपको अच्छे ऑफर के साथ फ्लिपकार्ट या अमेजन पर नहीं बल्कि Vijay Sales पर आकर्षण छूट के साथ उपलब्ध है। इसके साथ ही बैंक कार्ड के जरिए ग्राहक अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं, जिससे ये डील और भी ज्यादा फायदेमंद होगी।
WhatsApp News Feature: वाट्सऐप के हरे रंग को कहें अलविदा! अब चेंज कर सकेंगे कलर और आइकन
कीमत और बैंक ऑफर की पूरी जानकारी
आपको बता दें कि, Apple ने इस मॉडल को भारत में 1,34,900 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। हालांकि, इस समय विजय सेल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर यह डिवाइस 1,32,490 रुपए में सूचीबद्ध है। यानी ग्राहकों को सीधे 2,410 रुपए की फ्लैट छूट मिल रही है। इतना ही नहीं, अगर ग्राहक ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से EMI विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें 5,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है।
दमदार डिस्प्ले और मजबूत डिजाइन

iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz ProMotion तकनीक के साथ आता है। इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर भी मौजूद है, जिससे जरूरी जानकारी स्क्रीन लॉक रहते हुए भी दिखाई देती है। स्क्रीन पर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है, जिससे धूप में भी विजिबिलिटी बेहतर रहती है। सुरक्षा के लिए Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दी गई है, जो स्क्रीन को गिरने और खरोंच से बचाने में मदद करती है।
पावरफुल परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप
बताते चलें कि, इस स्मार्टफोन में नया A19 Pro प्रोसेसर लगाया गया है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। डिवाइस में अधिकतम 12GB RAM का सपोर्ट मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग आसानी से की जा सकती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 39 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। यह उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो लंबे समय तक फोन का उपयोग करते हैं।
शानदार कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीनों के लिए iPhone 17 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का फ्यूजन लेंस, 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। यह सेटअप 8x ऑप्टिकल जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, जिससे प्रोफेशनल क्वालिटी की तस्वीरें और वीडियो कैप्चर किए जा सकते हैं।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 18MP का कैमरा दिया गया है, जो साफ और डिटेल्ड इमेज प्रदान करता है।









