Indian Man Killed in US: अमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या, पिज्जा डिलीवरी के दौरान अंशुल कुंचा को मारी गोली

अमेरिका में भारतीय छात्रों और नागरिकों पर हो रहे जानलेवा हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया में एक बेहद चौंकाने वाली वारदात में हैदराबाद के होनहार छात्र अंशुल कुंचा की पिज्जा डिलीवरी के दौरान सिर में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Indian Man Killed in US

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जून 7, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Indian Man Killed in US: अमेरिका के शहरों में भारतीयों और विदेशी छात्रों पर हो रहे जानलेवा हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अमेरिकी धरती से एक बार फिर एक ऐसी खौफनाक खबर सामने आई है जिसने हर भारतीय को गहरे सदमे में डाल दिया है। पेंसिल्वेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया शहर में पार्ट-टाइम पिज्जा डिलीवरी करने गए एक 28 वर्षीय होनहार भारतीय युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। स्थानीय मीडिया और अमेरिकी न्यूज चैनल सीबीएस (CBS) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह दिल दहला देने वाली वारदात उत्तरी फिलाडेल्फिया इलाके में शुक्रवार की आधी रात को अंजाम दी गई। हमलावरों ने युवक को बेहद करीब से सिर में गोली मारी, जिससे मौके पर ही हड़कंप मच गया।

वेनेजुएला और ईरान पर बयान के बीच ट्रंप बोले—तेल कीमतें जल्द और घटेंगी

खाली पड़े मकान में जाल बिछाकर बुलाया

इस खौफनाक हत्याकांड की जो इनसाइड स्टोरी सामने आई है, वह बेहद डरावनी है। रिपोर्ट के अनुसार, फिलाडेल्फिया की ‘रेमंड रोसेन होम्स’ नाम की एक सोसाइटी के एक सुनसान और खाली पड़े घर से किसी ने पिज्जा का ऑर्डर दिया था। अंशुल जैसे ही वहां ऑर्डर डिलीवर करके परिसर से बाहर निकलने लगे, पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। फिलाडेल्फिया हाउसिंग अथॉरिटी के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद फुटेज में साफ दिख रहा है कि अंशुल हाथ में पिज्जा बॉक्स लेकर आगे बढ़ रहे हैं और उनके पीछे गहरे रंग के कपड़े पहने दो संदिग्ध चल रहे हैं। अंशुल की बहन तन्वी ने आरोप लगाया है कि उनके भाई की हत्या के लिए बकायदा जाल बिछाया गया था और उनके सिर में तीन गोलियां मारकर शव को सड़क पर फेंक दिया गया।

हैदराबाद से अमेरिका तक का सफर

इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुए 28 वर्षीय मृतक की पहचान अंशुल कुंचा के रूप में हुई है। अंशुल मूल रूप से भारत के तेलंगाना राज्य के रहने वाले थे और एक बेहद होनहार छात्र थे। उन्होंने हैदराबाद के मशहूर चैतन्य भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CBIT) से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद बड़े सपने लेकर वो अमेरिका गए, जहां उन्होंने बिजनेस एनालिटिक्स में मास्टर डिग्री की पढ़ाई पूरी की और साल 2024 में ग्रेजुएट हुए। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह पेंसिल्वेनिया की एक प्रतिष्ठित कंपनी ‘डेटाबैंक आईएमएक्स’ में डेटा वैलिडेशन एनालिस्ट के पद पर फुल-टाइम नौकरी कर रहे थे।

पार्ट-टाइम नौकरी के दौरान हुआ हादसा

एक तरफ अंशुल अमेरिका की कंपनी में डेटा एनालिस्ट के रूप में अपना करियर संवार रहे थे, तो दूसरी तरफ वीकेंड्स (शनिवार-रविवार) को अतिरिक्त कमाई के लिए वो पार्ट-टाइम पिज्जा डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर भी काम करते थे। शुक्रवार की रात भी वो अपनी इसी एक्स्ट्रा ड्यूटी पर थे, जब अपराधियों ने उनकी जान ले ली। गोलीबारी की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस लहूलुहान अंशुल को तुरंत टेम्पल यूनिवर्सिटी अस्पताल लेकर भागी, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद शनिवार तड़के करीब 1 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया गहरा दुख

अंशुल कुंचा की इस असामयिक और दर्दनाक मौत पर न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास (Indian Consulate) ने गहरा दुख व्यक्त किया है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर आधिकारिक पोस्ट जारी कर कहा कि फिलाडेल्फिया में भारतीय नागरिक अंशुल कुंचा के निधन की खबर से हम बेहद आहत हैं। इस बेहद कठिन और दुखद समय में हमारी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। भारतीय दूतावास लगातार अंशुल के परिजनों और स्थानीय अमेरिकी जांच एजेंसियों के संपर्क में बना हुआ है और पार्थिव शरीर को भारत लाने के साथ-साथ हर संभव कानूनी सहायता प्रदान कर रहा है।

US Iran Conflict : पाकिस्तान की बड़ी कूटनीतिक कोशिश, गृहमंत्री मोहसिन नकवी विशेष संदेश लेकर पहुंचे तेहरान

2